देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

Bengaluru Actress Harassment : सोशल मीडिया पर यौन उत्पीड़न की शिकार हुईं बेंगलुरु की अभिनेत्री, केस दर्ज

By Rajat Sharma

Updated on:


Advertisement

Bengaluru Actress Harassment : बेंगलुरु की टेलीविजन एक्ट्रेस ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें आरोप लगाया गया कि एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें कई बार अश्लील मैसेज और वीडियो भेजे।

यह परेशान करने वाली घटना तीन महीने पहले शुरू हुई, जब तेलुगु और कन्नड़ टीवी सीरियलों में काम करने वाली रजनी को फेसबुक पर एक फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली। उन्होंने इस रिक्वेस्ट को स्वीकार नहीं किया, लेकिन व्यक्ति ने मैसेंजर के जरिए रोजाना अश्लील संदेश भेजने शुरू कर दिए।

ब्लॉक करने पर बनाई नई- Gmail ID, भेजे प्राइवेट पार्ट्स के वीडियो

एक्ट्रेस ने यूजर को ब्लॉक कर दिया, लेकिन उसने कई नई आईडी बनाकर यौन उत्पीड़न जारी रखा। व्यक्ति ने अलग-अलग ID से अश्लील संदेश और अपने प्राइवेट पार्ट्स के वीडियो भेजे। 1 नवंबर को जब उसने फिर मैसेज किया, तो रजनी ने उसे व्यक्तिगत रूप से मिलने को कहा। जब उनका आमना-सामना हुआ तो अभिनेत्री ने उसे रुकने को कहा। लेकिन, वह नहीं माना। इसके बाद रजनी पुलिस के पास पहुंचीं और यौन उत्पीड़न व ऑनलाइन दुर्व्यवहार का मामला दर्ज कराया।

हिरासत में भेजा गया आरोपी

आरोपी की पहचान नवीन के रूप में हुई है, जिसे अब गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वह बेंगलुरु में एक ग्लोबल टेक्नोलॉजी रिक्रूटमेंट एजेंसी में डिलीवरी मैनेजर के रूप में काम करता था। कंपनी के लंदन, पेरिस, एम्स्टर्डम, बर्लिन, ज्यूरिख, वारसॉ और न्यूयॉर्क में भी ऑफिस हैं।

बेंगलुरु में एक और शॉकिंग मामला: कुत्ता टहलाते समय महिला का यौन उत्पीड़न

एक अलग मामले में, बेंगलुरु में शनिवार को सुबह कुत्ते के साथ टहलने निकली 33 वर्षीय महिला का यौन उत्पीड़न किया गया। शिकायत के अनुसार, करीब 30 साल का एक अज्ञात व्यक्ति पीछे से आया। उसने ‘मैडम’ पुकारा और जब महिला मुड़ी, तो वह मास्टरबेट करने लगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ने की कोशिश जारी है।

Leave a Comment