देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

बेंगलुरु पार्क में महिला के सामने दिनदहाड़े हस्तमैथुन करने लगा शख्स, सदमे में भागी पीड़िता

By Rajat Sharma

Published on:


Advertisement

Bengaluru Park Sexual Harassment : बेंगलुरु के इंदिरानगर इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 33 साल की महिला अपने कुत्ते के साथ पार्क में टहल रही थी, तभी उसके साथ यौन उत्पीड़न हो गया।

शिकायत के मुताबिक, एक अज्ञात आदमी उसे देखकर मास्टरबेट करने लगा। आरोपी की उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है। वह काले बालों वाला था, भूरे रंग की शर्ट और ग्रे कलर का शॉर्ट्स पहने हुए था। यह वारदात शनिवार सुबह करीब 11 बजे हुई, जब आरोपी ने महिला का पीछा किया और यह गंदी हरकत की।

महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी ने पीछे से ‘मैडम’ पुकारा। जैसे ही वह मुड़ी, उसने उसे घूरते हुए हस्तमैथुन शुरू कर दिया। इस व्यवहार से सदमे में आई महिला तुरंत घर भाग गई। कुछ देर बाद उसने अपनी बहन को यह बात बताई। बहन ने अपनी सहेली को जानकारी दी, और फिर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

सार्वजनिक अश्लीलता का मामला दर्ज

इंदिरानगर पुलिस ने अज्ञात पुरुष के खिलाफ सार्वजनिक अश्लीलता और यौन उत्पीड़न के लिए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 75 के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ने की कोशिश में जुटी है।

फिलहाल उसके बारे में और ज्यादा डिटेल्स नहीं मिल पाई हैं। इस बीच, सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। यूजर्स आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Leave a Comment