देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

Kasibugga Temple Stampede : आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़, 9 श्रद्धालुओं की हुयी दर्दनाक मौत

By Rajat Sharma

Published on:


Kasibugga Temple Stampede : आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में स्थित कासीबुग्गा के वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में एकादशी के पावन मौके पर भारी भीड़ जमा थी। लेकिन अचानक भगदड़ मच गई और कम से कम 9 लोगों की जान चली गई। इस हादसे में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। रिपोर्ट्स बता रही हैं कि मरने वालों की तादाद और बढ़ सकती है। भगदड़ की असली वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है।

मुख्यमंत्री का दुख और तुरंत एक्शन

मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने इस दर्दनाक हादसे पर गहरा शोक जताया। उन्होंने कहा, “श्रद्धालुओं की मौत की खबर बेहद दुखद है। मैं मृतकों के परिवारों के साथ संवेदना व्यक्त करता हूं।” सीएम ने अधिकारियों को फौरन निर्देश दिए कि घायलों को बेस्ट इलाज मुहैया कराया जाए।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, दिल दहला देने वाले दृश्य

घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इनमें साफ दिख रहा है कि महिलाएं और बच्चे जमीन पर बेसुध पड़े हैं। कुछ श्रद्धालु बेहोश लोगों को सीपीआर देकर बचाने की कोशिश कर रहे हैं। मंदिर परिसर में पूजा का सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है, मंजर दिल दहला देने वाला है।

मंत्री पहुंचे मौके पर, राहत कार्य शुरू

राज्य के कृषि मंत्री तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने पूरी जानकारी ली और पुलिस को राहत-बचाव के काम में लगा दिया। प्रशासन का कहना है कि अब स्थिति कंट्रोल में है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है।

Leave a Comment