देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

Ajit Doval Terrorism Claim : अजीत डोभाल बोले – 2013 के बाद देश में नहीं हुआ बड़ा आतंकी हमला

By Rajat Sharma

Updated on:


Ajit Doval Terrorism Claim : राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने शुक्रवार को बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि भारत में आतंकवाद पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। जम्मू-कश्मीर को छोड़कर देश के बाकी हिस्सों में आखिरी बड़ा आतंकी हमला साल 2013 में हुआ था।

सरदार पटेल स्मृति व्याख्यान में बोलते हुए डोभाल ने तथ्यों का हवाला देते हुए कहा, “सच्चाई साफ है और इसे नकारा नहीं जा सकता। देश में आतंकवाद को प्रभावी ढंग से नियंत्रित कर लिया गया है।

1 जुलाई 2005 को एक बड़ा हमला हुआ था और आखिरी घटना 2013 में। उसके बाद जम्मू-कश्मीर को छोड़कर बाकी भारत में कोई आतंकी हमला नहीं हुआ।”

डोभाल ने बताया कि इस दौरान दुश्मनों ने कोशिशें जारी रखीं, लेकिन हमारी सुरक्षा एजेंसियों ने कई प्लान को नाकाम कर दिया। आतंकियों को पकड़ा गया, विस्फोटक बरामद किए गए और साजिशों को रोका गया।

नक्सलवाद पर भी कसा शिकंजा

एनएसए ने वामपंथी उग्रवाद को लेकर भी राहत भरी खबर दी। उन्होंने कहा कि 2014 की तुलना में अब यह सिर्फ 11% इलाकों तक सिमट गया है। पहले जिन जिलों को नक्सल प्रभावित माना जाता था, अब वे ज्यादातर सुरक्षित हो चुके हैं। डोभाल ने जोर देकर कहा कि भारत ने ऐसी ‘डिटरेंस क्षमता’ बना ली है, जो किसी भी राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे का मुंहतोड़ जवाब दे सकती है।

महिलाओं की सुरक्षा पर खास जोर

अजीत डोभाल ने सुशासन की बात करते हुए महिलाओं और हाशिए पर रहने वाले वर्गों की सुरक्षा को अहम बताया। उन्होंने कहा, “महिलाओं की सुरक्षा, समानता और सशक्तिकरण आज के शासन की सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए।” उनके मुताबिक, बिना इनकी भागीदारी के मजबूत भारत की कल्पना नहीं की जा सकती।

Leave a Comment