देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

SRK Film Festival 31 अक्टूबर से शुरू, पुरानी हिट फिल्में अब थिएटर में

By Rajat Sharma

Published on:


SRK Film Festival : बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान 2 नवंबर को अपना 60वां बर्थडे सेलिब्रेट करने वाले हैं। इस खास मौके की तैयारियां जोरों पर हैं। शाहरुख का जन्मदिन न सिर्फ भारत में, बल्कि विदेशों में भी उनके फैंस धूमधाम से मनाते हैं। खासकर दुबई के बुर्ज खलीफा पर किंग ऑफ रोमांस को बर्थडे विश करने का सिलसिला तो फेमस है ही।

लेकिन इस बार शाहरुख ने अपने बर्थडे से पहले ही फैंस को ऐसा सरप्राइज दिया है कि सब हैरान हैं। उन्होंने बताया कि 31 अक्टूबर से SRK फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हो रही है, जिसमें उनकी सात सुपरहिट फिल्में थिएटर्स में दोबारा रिलीज होंगी।

दरअसल, शाहरुख ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके इस फेस्टिवल की डिटेल्स बताई हैं। पोस्ट में उन्होंने कहा कि इसमें उनकी पुरानी ब्लॉकबस्टर फिल्में दिखाई जाएंगी, जैसे ‘मैं हूं ना’, ‘ओम शांति ओम’ और ‘कभी हां कभी ना’।

किंग खान की ये सात फिल्में दोबारा बड़े पर्दे पर चमकेंगी, जिससे फैंस को उनका वो पुराना जादू और रोमांटिक अंदाज फिर से नजर आएगा। पोस्ट शेयर करते हुए शाहरुख ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि 33 सालों में वो ज्यादा नहीं बदले, बस बाल थोड़े बदल गए हैं और वो खुद को थोड़ा ज्यादा हैंडसम मानते हैं। ये बात पढ़कर फैंस की हंसी रुक ही नहीं रही!

शाहरुख खान की ये 7 फिल्में होंगी रिलीज

शाहरुख ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो भी शेयर किया, जिसमें इन सात चुनिंदा फिल्मों की री-रिलीज का जिक्र है। लिस्ट में 2013 की एक्शन-कॉमेडी ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, संजय लीला भंसाली की आइकॉनिक रोमांटिक ड्रामा ‘देवदास’ (2002), राजनीतिक थ्रिलर ‘दिल से’ (1998), ‘कभी हां कभी ना’ (1994), ‘ओम शांति ओम’ (2007), ‘मैं हूं ना’ (2004) और हाल की सुपरहिट ‘जवान’ (2023) शामिल हैं। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में शाहरुख ने लिखा कि उनकी कुछ पुरानी फिल्में सिनेमाघरों में वापस आ रही हैं।

उन्होंने आगे जोड़ा, ‘उसमें जो इंसान दिख रहा है वह कुछ ज्यादा नहीं बदला है, बस बाल… और थोड़ा ज्यादा हैंडसम हो गया है।’

शाहरुख ने पोस्ट में और डिटेल्स भी दीं। उन्होंने बताया, ‘शाहरुख खान फिल्म फेस्टिवल 31 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। भारत भर के चुनिंदा सिनेमाघरों में, PVR INOX के सहयोग से। मिडिल ईस्ट, नॉर्थ अमेरिका, यूके, यूरोप, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में YRF इंटरनेशनल रिलीज होगी। नियम और शर्तें लागू।’ इस अनाउंसमेंट के बाद फैंस SRK फिल्म फेस्टिवल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

वो अपनी फेवरेट पुरानी फिल्में बड़े पर्दे पर दोबारा एंजॉय करने को एक्साइटेड हैं। वैसे, अगर शाहरुख की अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वो दीपिका पादुकोण के साथ फिर से स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। दोनों की जोड़ी आगामी फिल्म ‘किंग’ में नजर आएगी, जिसका फैंस को इंतजार है।

Advertisement

Leave a Comment