देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

Homemade Face Scrub : सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन के लिए आज़माएं ये बेस्ट होममेड स्क्रब्स

By Rajat Sharma

Published on:


Homemade Face Scrub : आज की बिजी लाइफस्टाइल और तनावपूर्ण दिनचर्या के कारण हमारी त्वचा अक्सर थकी हुई और डल नजर आती है।

मार्केट में कई तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स मौजूद हैं, लेकिन उनमें मौजूद कैमिकल्स आपकी त्वचा के लिए हमेशा सुरक्षित नहीं होते। अगर आप अपनी स्किन को नेचुरली ग्लोइंग और हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो घर पर बने नेचुरल स्क्रब्स सबसे बेहतरीन विकल्प हैं।

ये न सिर्फ आपकी त्वचा को डीप क्लीन करते हैं बल्कि डेड स्किन हटाकर चेहरे पर नई रौनक भी लाते हैं।

आइए जानते हैं कुछ आसान, असरदार और सुरक्षित होममेड स्क्रब्स के बारे में:

चीनी और नींबू का स्क्रब

चीनी और नींबू का स्क्रब सबसे आसान और असरदार स्क्रब्स में से एक है।

विधि

एक चम्मच नींबू का रस लें और उसमें एक चम्मच चीनी मिलाएं। इस मिश्रण को हल्के हाथों से चेहरे पर लगाएं और कुछ मिनट तक रगड़ें।

इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

फायदा

यह स्क्रब त्वचा से डेड सेल्स को हटाता है और चेहरे को नेचुरली ग्लोइंग बनाता है। नींबू में मौजूद विटामिन C त्वचा को ब्राइट और फ्रेश बनाता है।

कॉफी और नारियल तेल का स्क्रब

कॉफी और नारियल तेल का स्क्रब उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो अपनी स्किन को डीप क्लीन और मॉइस्चराइज दोनों करना चाहते हैं।

विधि

1 चम्मच कॉफी पाउडर लें। इसमें 1 चम्मच नारियल तेल मिलाएं।

स्वादानुसार शहद डालें और अच्छी तरह मिक्स करें। चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से रगड़ें और फिर धो लें।

फायदा

यह स्क्रब स्किन को एक्सफोलिएट करता है और ग्लो बढ़ाता है। नारियल तेल त्वचा को नरम बनाता है जबकि कॉफी ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाकर स्किन को फ्रेश दिखाती है।

टमाटर और शहद का स्क्रब
टमाटर का स्क्रब स्किन को ब्राइट और डलनेस दूर करने में मदद करता है।

विधि

1 टमाटर को मैश करें। इसमें 1 चम्मच चीनी और 1 चम्मच शहद मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से रगड़ें।

5-10 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें।

फायदा

टमाटर की प्राकृतिक एसिड स्किन को एक्सफोलिएट करता है और शहद त्वचा को मॉइस्चराइज करता है। इससे आपकी त्वचा स्वस्थ, चमकदार और ताजगी भरी नजर आती है।

ओट्स और दही का स्क्रब

ओट्स और दही का स्क्रब स्किन को मुलायम और हाइड्रेटेड बनाता है।

विधि

2 चम्मच ओट्स लें और 1 चम्मच दही में मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं और मसाज करें।

10 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें।

फायदा

यह स्क्रब डेड सेल्स को हटाकर त्वचा को सॉफ्ट बनाता है और दही की नैचुरल एसिड त्वचा को ब्राइट करती है।

हल्दी और बेसन का स्क्रब

हल्दी और बेसन का स्क्रब भारतीय घरों में हमेशा से फेमस रहा है।

विधि

1 चम्मच बेसन लें और उसमें ½ चम्मच हल्दी मिलाएं। पानी या गुलाबजल की मदद से पेस्ट तैयार करें।

इसे चेहरे पर लगाएं, हल्के हाथों से मसाज करें और 10 मिनट बाद धो लें।

फायदा

हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं और बेसन स्किन को डेड सेल्स से मुक्त करता है।

ध्यान रखने योग्य बातें

इन स्क्रब्स को हफ्ते में 2-3 बार ही इस्तेमाल करें। चेहरे पर हल्के हाथों से ही मसाज करें, ज्यादा रगड़ना त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है।

स्क्रब लगाने के बाद हमेशा मॉइस्चराइज़र लगाएं।

इन सरल और नेचुरल स्क्रब्स को अपनाकर आप बिना किसी कैमिकल प्रोडक्ट्स के अपनी त्वचा को नेचुरली ग्लोइंग और हेल्दी बना सकते हैं।

Advertisement

Leave a Comment