देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

Skin Care Tips : घर बैठे पाएं इंस्टेंट ग्लो, बस रोज़ करेंअपनाएं ये सिंपल होम रेमेडीज

By Rajat Sharma

Published on:


Skin Care Tips : हर किसी की इच्छा होती है कि उनका चेहरा हमेशा साफ, निखरा और हेल्दी दिखे। लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्किन का ख्याल रखना मुश्किल हो जाता है।

महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और पार्लर ट्रीटमेंट पर पैसा खर्च करने की बजाय, अगर आप चाहें तो घर पर ही कुछ आसान नैचुरल उपायों से अपनी स्किन को ग्लोइंग बना सकते हैं।

आइए जानते हैं कुछ असरदार घरेलू टिप्स जो आपकी स्किन को क्लीन और ब्राइट बनाएंगे।

दूध से करें नेचुरल क्लींजर का काम

जब भी आप बाहर से घर लौटें, सबसे पहले अपने चेहरे की सफाई करें। धूल, पसीना और प्रदूषण चेहरे की चमक को कम कर देते हैं। इसके लिए कच्चा दूध एक बेहतरीन विकल्प है।

एक कॉटन बॉल में थोड़ा सा दूध लें और पूरे चेहरे पर लगाएं। इससे स्किन की गहराई तक जमा गंदगी और ऑयल निकल जाता है।

फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें और हल्के हाथों से तौलिए से पोछें। चेहरा सुखाने के बाद कोई हल्का मॉइस्चराइज़र लगा लें।

इससे स्किन हाइड्रेटेड और सॉफ्ट बनी रहेगी।

नींबू और गुलाब जल से बढ़ाएं नेचुरल ग्लो

नींबू में मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट स्किन की डलनेस को कम करते हैं और ग्लो लाते हैं। दो चम्मच गुलाब जल में कुछ बूंदें नींबू का रस मिलाएं।

इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट बाद धो लें। यह उपाय टैनिंग और पिग्मेंटेशन को कम करने में भी मदद करता है।

हफ्ते में 2 बार इसका इस्तेमाल करने से स्किन का नेचुरल ग्लो लौट आता है।

शहद से पाएं मुलायम और चमकदार त्वचा

शहद स्किन को मॉइस्चर देता है और नेचुरल ब्राइटनेस बढ़ाता है। एक टी-स्पून शहद को चेहरे पर लगाकर 10 मिनट तक छोड़ दें।

फिर सादे पानी से धो लें। इससे स्किन में सॉफ्टनेस आती है और चेहरे पर नैचुरल ग्लो नजर आने लगता है।

कुछ और आसान स्किन केयर टिप्स

रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, ताकि स्किन अंदर से हाइड्रेटेड रहे। नींद पूरी लें, क्योंकि नींद की कमी स्किन को डल बना देती है।

रोजाना फलों और हरी सब्जियों को डाइट में शामिल करें। स्किन पर केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से बचें।

इन घरेलू उपायों को अपनी डेली रूटीन में शामिल करने से आप बिना किसी एक्स्ट्रा खर्च के क्लीन, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं।

बस थोड़ा सा धैर्य रखें और नियमित रूप से इन टिप्स को फॉलो करें। कुछ ही दिनों में फर्क खुद दिखने लगेगा।

Advertisement

Leave a Comment