देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

नए अंदाज़ में लौट रही Tata Sierra! फीचर्स देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान

By Rajat Sharma

Published on:


Tata Sierra : टाटा मोटर्स अपनी आइकॉनिक SUV टाटा सिएरा को नए अंदाज में वापसी कराने जा रही है। कंपनी ने हाल ही में इसके अपडेटेड वर्जन को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में शोकेस किया था, जहां इसे काफी पसंद किया गया। अब टाटा सिएरा के ICE वर्जन की टेस्टिंग के दौरान तस्वीरें सामने आई हैं।

टेस्ट म्यूल को पूरी तरह कैमोफ्लॉज में देखा गया, जिससे साफ है कि यह SUV लॉन्च के और करीब पहुंच चुकी है। ये स्पाइ शॉट्स पेट्रोल पंप पर ली गईं, लेकिन डिजाइन पहले जैसा ही रहने की उम्मीद है।

धांसू होंगे टाटा सिएरा के फीचर्स

नई टाटा सिएरा ICE में डिजाइन के लिहाज से कई मॉडर्न फीचर्स दिए जा सकते हैं। इसमें ऑल-LED लाइट सेटअप, फुल-विड्थ लाइटबार्स (फ्रंट और रियर), ब्लैक्ड-आउट ORVMs, C-पिलर्स, फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल्स और शार्क फिन एंटीना जैसे एलिमेंट्स मिल सकते हैं। ये फीचर्स टाटा सिएरा को और भी स्टाइलिश लुक देंगे।

इंटीरियर की बात करें तो टाटा सिएरा SUV को तीन स्क्रीन सेटअप मिलेगा, जिसमें डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, बड़ा सेंटर टचस्क्रीन और फ्रंट पैसेंजर के लिए अलग स्क्रीन शामिल होगी। तीनों स्क्रीन करीब 12.3-इंच के फ्लोटिंग डिजाइन के साथ होंगी। इसके अलावा केबिन में डुअल-टोन फिनिश, सॉफ्ट-टच मटेरियल और एम्बिएंट लाइटिंग जैसी प्रीमियम सुविधाएं भी दी जाएंगी, जो टाटा सिएरा को लग्जरी फील देंगी।

कुछ ऐसा होगा टाटा सिएरा का पावरट्रेन

इंजन ऑप्शन की बात करें तो टाटा सिएरा ICE में 2.0-लीटर डीजल इंजन, 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है। यानी ग्राहकों को कई पावरट्रेन विकल्प मिलेंगे। वहीं, टाटा मोटर्स पहले ही इस SUV का इलेक्ट्रिक वर्जन लाने की योजना का ऐलान कर चुकी है। ऐसे में टाटा सिएरा का ICE और EV दोनों वर्जन मार्केट में उपलब्ध होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह SUV साल 2026 की शुरुआत में लॉन्च हो सकती है।

Advertisement

Leave a Comment