देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

Cucumber Poha Recipe : घर पर बनाएं हेल्दी खीरा पोहा, नाश्ते का बेस्ट ऑप्शन

By Rajat Sharma

Published on:


Cucumber Poha Recipe : सुबह का नाश्ता हल्का, जल्दी बनने वाला और पौष्टिक होना चाहिए ताकि पूरा दिन एनर्जी बनी रहे।

अगर आप अपने नाश्ते में कुछ झटपट और हेल्दी ट्राय करना चाहते हैं, तो खीरे वाला पोहा आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है।

इसमें कम तेल, भरपूर फाइबर और विटामिन्स होते हैं, जो वजन कम करने वाले और हेल्दी डाइट फॉलो करने वालों के लिए बेहतरीन हैं।

खीरा पोहा बनाने की सामग्री

  • खीरा – 1 (गार्निश के लिए अलग रखें)
  • पोहा – 1 कटोरी
  • हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई)
  • नमक – स्वादानुसार
  • नींबू का रस – स्वादानुसार
  • करी पत्ता – 4-5 पत्ते
  • बादाम, चना दाल – 2-3 चम्मच
  • सरसों – आधा छोटा चम्मच
  • सरसों का तेल – 2 चम्मच
  • हरा धनिया – सजाने के लिए

खीरा पोहा बनाने की आसान विधि

सबसे पहले पोहा को पानी से अच्छे से धोकर 5-7 मिनट के लिए अलग रख दें।

एक पैन में तेल गर्म करें और इसमें सरसों डालें। जब सरसों चटकने लगे, तब करी पत्ता, हरी मिर्च और मूंगफली डालकर हल्का भूनें।

अब इसमें हल्दी पाउडर डालें और कद्दूकस किया हुआ खीरा डालकर 2-3 मिनट तक भूनें।

इसके बाद भीगा हुआ पोहा और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

धीमी आंच पर 3-4 मिनट ढककर पकाएं ताकि सारे फ्लेवर पोहे में अच्छे से घुल जाएं।

गैस बंद करके नींबू का रस डालें और ऊपर से हरा धनिया डालकर गरमा गरम सर्व करें।

यह हल्का और स्वादिष्ट नाश्ता सुबह की एनर्जी को बढ़ाता है और आपके दिन की शुरुआत हेल्दी तरीके से कराता है।

Leave a Comment