Murmura Upma Recipe : अगर आप हल्का और जल्दी तैयार होने वाला नाश्ता पसंद करते हैं, तो मुरमुरा उपमा आपके लिए एकदम परफेक्ट ऑप्शन है।
इसका स्वाद लाजवाब होता है और इसे बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती। यह मिनटों में तैयार हो जाता है और हर उम्र के लोग इसे आसानी से खा सकते हैं।
मुरमुरा उपमा बनाने की सामग्री
- मुरमुरा – 2 कप
- तेल – 2 चम्मच
- राई – ½ चम्मच
- भुना चना दाल पाउडर – 2 चम्मच
- मूंगफली – 2 चम्मच
- चना दाल – 1 चम्मच
- उड़द दाल – 1 चम्मच
- करी पत्ता – 8–10 पत्ते
- हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई
- अदरक – 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ
- टमाटर – 1 बारीक कटा हुआ
- प्याज – 1 बारीक कटा हुआ
- नमक – स्वादानुसार
- नींबू का रस – 1 चम्मच
- जीरा – 1 चम्मच
- हरा धनिया – सजावट के लिए
मुरमुरा उपमा बनाने की आसान विधि
सबसे पहले मुरमुरे को थोड़े समय के लिए पानी में भिगो दें और फिर पानी छान लें। एक कड़ाही में तेल गर्म करें और मूंगफली को हल्का फ्राई कर लें।
अब इसमें राई, चना दाल, उड़द दाल और करी पत्ता डालें। जब राई चटकने लगे और दाल हल्का ब्राउन हो जाए, तब हरी मिर्च और अदरक डालें।
प्याज डालकर इसे सुनहरा होने तक भूनें। इसके बाद टमाटर डालकर कुछ मिनट तक पकाएं।
अब मुरमुरा डालें और अच्छे से मिलाएं। स्वादानुसार नमक डालें और थोड़ी देर पकने दें।
अंत में भुना चना दाल पाउडर डालें और हरे धनिये से सजाएं। नींबू का रस डालकर हल्का मिक्स करें।
आपका मुरमुरा उपमा तैयार है! इसे नाश्ते या स्नैक टाइम में गरम-गरम सर्व करें।











