Fastest news from Uttarakhand

सुनहरे घुंघरू डांस स्टूडियो ने धूमधाम से मनाया अपना 8वां वार्षिक समारोह

देहरादून। सामाजिक और सांस्कृतिक सरोकारों को लेकर सुनहरे घुंघरू डांस स्टूडियो ने अपना 8वां वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया। नगर निगम सभागार में आयोजत कार्यक्रम में सुनहरे घुंघरू के बाल कलाकारों ने कथक, अर्द्धशास्त्रीय एवं लोकनृत्य की प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम कलाकारों ने तीन ताल, धमार ताल, झप ताल की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की शुरुआत सुनहरे घुंघरू की निर्देशिका मोनिका गुप्ता ने गणेश वंदना, दुर्गा स्तुति और शिव तांडव की प्रस्तुति से की। इसके उपरान्त कलाकारों ने विभिन्न तरानों पर नृत्य किया।

बाल कलाकारों अर्निका थापा, अन्वी बडोला, सांभवी थापा, गौरवी बिष्ट, शिवन्या गुप्ता, मिलनशी गुरुंग, विदुषी शर्मा, रितिका राव, अवनी रावत, आशवी बहुगुणा, अनुश्री मेंगवाल, वैदेही नेगी, समीक्षा तोपवाल, अपराजिता वर्मा, अक्षिता वर्मा, अद्विका पांथरी, अलंकृता कंबोज, अंशिका पंवार, भाविनी चौबे, हिमांशी खत्री, देवांशी खत्री, प्रतिष्ठा घोष, प्रणवी त्यागी, अंशिका बेलवाल, सायशा त्रिपाठी, साक्षी शर्मा, जहान आनंद, आनंद नेगी, सिद्धिका डोभाल, वैष्णवी कठैत, पायल थापा, शगुन जायसवाल ने प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि बाल आयोग की पूर्व अध्यक्षा ऊषा नेगी ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर संस्था प्रधान विजय गुप्ता, शशि गुप्ता, डॉ. संतोष आशीष मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.