Fastest news from Uttarakhand

नववर्ष प्रतिपदा 2081 की पूर्व संध्या पर इक्कीस सौ दीपों से जगमगाया घंटाघर

देहरादून: हिंदू नववर्ष प्रतिपदा 2081 की पूर्व संध्या पर राजधानी के एक दर्जन ब्राह्मण संगठनों के शीर्ष संगठन “ब्राह्मण समाज महासंघ” के आह्वान पर सभी घटक संगठनों ने मिलकर विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी नगर के ऐतिहासिक धरोहर घंटाघर परिसर में इक्कीस सौ दीपकों का प्रज्ज्वलन कर नव वर्ष प्रतिपदा के आगमन का जोरदार ढंग से स्वागत किया। इस अवसर पर भारी संख्या में विप्रजन उपस्थित थे। इस अवसर पर दीप मालाओं से घंटाघर परिसर जगमगा उठा। दीप प्रज्वलन से पूर्व श्री परशुराम चतुर्वेद विद्यालय के बटुकों द्वारा वैदिक मंत्रों से देवताओं का आह्वान किया गया।

दीप प्रज्जवलित करने का शुभारंभ मुख्य अतिथि निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा के कर कमलों से संपन्न हुआ। कार्यक्रम को श्री 1008 स्वामी महंत कृष्ण गिरि जी महाराज जी की गरिमामई से उपस्तिथि से मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस अवसर कर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उपस्थित विद्वान ब्राह्मण बंधुओं द्वारा परस्पर नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए शांति, एकता, सद्भाव की कामना की गई। ब्राह्मण समाज महासंघ की ओर से प्रसाद वितरण किया गया।

इस अवसर पर पंडित लालचंद शर्मा, पंडित पवन कुमार शास्त्री, आचार्य भरत राम तिवारी, ओ.पी. वशिष्ठ, एस.पी.पाठक, डॉ.वी.डी.शर्मा, एस.एन.उपाध्याय, राम प्रसाद गौतम, रामप्रसाद उपाध्याय, थानेश्वर उपाध्याय, प्रमोद मेहता, अध्यक्ष महासंघ, शशि शर्मा, महामंत्री महासंघ, मनमोहन शर्मा, राजेश शर्मा, रूप चंद शर्मा, उमाशंकर शर्मा, राजकुमार शर्मा, राजेंद्र शर्मा, सूर्य प्रकाश शर्मा, राजेंद्र व्यास, गौरव बक्शी, अरविंद शर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। इनके अतिरिक्त अन्य श्रद्धालु जन भी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.