Fastest news from Uttarakhand

आने वाले समय में नारियां बनाएंगी नीतियां : त्रिवेंद्र

रुड़की। रुड़की विधानसभा में विकास की बात, नारी शक्ति के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हरिद्वार लोस सीट से भाजपा के प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि मातृशक्ति के आशीर्वाद से हरिद्वार सीट में कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं का सम्मान करती है। आने वाले समय में अब नारियां नीतियां भी बनाएंगी। रुड़की स्थित एक रिजॉर्ट में भाजपा द्वारा विकास की बात, नारी शक्ति के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

हरिद्वार से लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रतिभाग कर उपस्थित मातृशक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड राज्य के निर्माण में हमारी मातृशक्ति का महान योगदान रहा है। राज्य निर्माण आंदोलन में खटीमा, मसूरी, रामपुर तिराहा की घटना में वे प्रतिभागी रही हैं। राज्य की आर्थिकी के विकास में भी महिलाओं की बड़ी भूमिका है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने मातृशक्ति का कदम-कदम पर सम्मान किया है। प्रदेश में अनेकों योजनाएं चलाई गई हैं।

जिनके माध्यम से महिलाओं का सशक्तिकरण किया जा रहा है। उत्तराखंड में मातृशक्ति के लिए मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना, नंदा गौरा योजना अनेकों योजनाएं चलाई गई जा रही हैं। रावत ने कहा कि मातृशक्ति के आशीर्वाद से हरिद्वार सीट पर कमल खिलेगा। राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण देकर सम्मान किया है। इस अवसर पर विधायक प्रदीप बत्रा, राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा दीप्ति रावत, भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, प्रदेश आईटी संयोजक मयंक गुप्ता, जिला महामंत्री एवं लोकसभा सह संयोजक प्रवीण संधु , उत्तराखंड सरकार में राज्यमंत्री श्याम वीर सैनी, महापौर ऋषिकेश अनिता ममगाई, मंडी समिति चेयरमैन डॉ. मधु, पूर्व विधायक सुरेश चंद्र जैन, अक्षय प्रताप सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रतिभा चौहान, हरिद्वार महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनामिका शर्मा, जिला पंचायत सदस्य बरखा रानी, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स, विवेक चौधरी, हेमा बिष्ट, राखी शर्मा, रश्मि चौधरी, आशीष झा, धीर सिंह,जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, योगी रोड, राजेश सैनी, मंडल अध्यक्ष संजीव तोमर , विवेक चौधरी ,टोनी गंगा आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.