Fastest news from Uttarakhand

नैनीताल सीट से चुनाव लड़ना गौरव की बात : प्रकाश जोशी

चुनाव में सभी कार्यकर्ता समर्पण भाव से पार्टी की जीत सुनिश्चित करेंगे

काशीपुर (एजेंसी)। नैनीताल-ऊधमिसंह नगर लोस क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने कहा है कि पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ उनका व्यवहारिक रिश्ता बना हुआ है। वह खुद भी साधारण कार्यकर्ता हैं, इसलिए साथियों के प्रति उनके मन में सम्मान है। उन्होंने उम्मीद जताई कि चुनाव में सभी कार्यकर्ता समर्पण भाव से पार्टी की जीत सुनिश्चित करेंगे।

कांग्रेस प्रत्याशी रविवार को नवचेतना भवन में पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। जोशी ने कहा है उन्हें इस बात का फख्र है कि उन्हें नैनीताल लोकसभा जैसी प्रतिष्ठित सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। जहां से पूर्व सीएम एनडी तिवारी, सत्येंद्र चंद्र गुड़िया और राजा केसी सिंह प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वह पिछले 30 वर्षों से कांग्रेस संगठन में कार्य कर रहे हैं। उत्तराखंड का होने के नाते उन्हें पहाड़ से खास लगाव है।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि कांग्रेस का गौरवशाली इतिहास है। हम सभी को जीत का लक्ष्य निर्धारित कर प्रयास करने होंगे। हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश ने भी विचार व्यक्त किए। सम्मेलन में जसपुर के विधायक आदेश चौहान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, हिमांशु गाबा, मनोज जोशी, अनुपम शर्मा आदि ने संबोधित किया। संचालन महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन व मंसूर अली मंसूरी ने किया।

ये रहे मौजूद : नारायण सिंह बिष्ट, सुशील गुड़िया, सुरेश शर्मा,उमेश जोशी, विमल गुड़िया, डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, मुक्ता सिंह, इंदूमान,अलका पाल, नरेंद्र चंद सिंह बाबा, अरुण चौहान, हरीश कुमार सिंह, शफीक अंसारी, जितेंन्द्र सरस्वती, अर्जुन सिंह, विकल्प गुड़िया, संदीप सहगल, अर्पित मेहरोत्रा, प्रदीप जोशी चेतन अरोरा, राहुल रमनदीप कांबोज, इलियास माहीगीर, फिरोज हुसैन,रवि ढींगरा, ब्रह्मा सिंह पाल, शोभित गुड़िया, लता शर्मा, माजिद अली, जफर मुन्ना, महेंद्र बेदी,महेंद्र लोहिया,दीपक गुप्ता, अजीज कुरैशी, जय सिंह गौतम रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.