Fastest news from Uttarakhand

कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में महिला चेंजमेकर्स के साथ ‘तू है शक्ति 2.0’ अभियान का हुआ वैश्विक लोकार्पण

देहरादून। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के महिला सशक्तिकरण व लिंग समानता प्रकल्प ‘संतुलन’ के अंतर्गत नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में भव्य महिला सम्मलेन का आयोजन किया गया, जिसमें ‘तू है शक्ति’ अभियान के दूसरे चरण का पोस्टर लोकार्पण कर शुभारम्भ किया गया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को समर्पित इस विशेष इस समारोह में दिल्ली एन.सी.आर. की विख्यात महिला अधिकारियों के साथ पैनल में संवाद किया गया।

संघर्षों को चुनौती देने वाली 17 आईकोनिक महिलाओं को ‘संतुलन स्वाभिमानी नारी सम्मान’ से सम्मानित किया गया, तथा, सम्मलेन में उपस्थित 250 महिला चेंजमेकरों ने ‘तू है शक्ति 2.0 अभियान’ के मेंबर बन दिल्ली की नारी विरोधक पटकथा आत्मिक जाग्रति द्वारा को बदल कर नारी उद्धार का संकल्प लिया गया।
तीन घंटे की अवधि वाले इस विलक्षण कार्यक्रम में नारीत्व की आधुनिक चुनौतियों और मुद्दों पर एक पैनल चर्चा हुई।

विभिन्न क्षेत्रों की विख्यात महिलाएँ जो समाज परिवर्तन की दिशा में कार्य कर रही हैं, ने अपने-अपने दृष्टिकोण को समक्ष रखा और निष्कर्ष निकाला कि कुछ लोगों के प्रयासों से परिवर्तन नहीं आ सकता है। पैनलिस्ट की सूची में डॉ. संगीता पाठक ख्एसोसिएट डायरेक्टर और हेड – ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन – मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, साकेत, एडवोकेट रेखा अग्रवाल ख्भारत के सर्वाेच्च न्यायालय और दिल्ली उच्च न्यायालय में स्वतंत्र लॉ प्रैक्टिस प्रोफेशनल, कैप्टन डॉ. सुनैना सिंह ख्एस.एस.बी मेंटर; पूर्व सेना अधिकारी, राष्ट्रीय खिलाड़ी और एजुकेशनिस्ट, राजेश्वरी त्यागराजन, समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता; संस्थापक – त्यागराज संगीत और नृत्य केंद्र, नोएडा, शीतल शर्मा, एथलिट, अंतर्राष्ट्रीय रग्बी खिलाड़ी,, ज्योत्सना कपूर ख्उप निदेशक, केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण, विद्युत मंत्रालय, डॉ. सुनीता सक्सेना, वैज्ञानिक और निदेशक, पैथोलॉजी संस्थान, नई दिल्ली,तपस्या शादान, प्रख्यात समाचार एंकर; ऑल इंडिया रेडियो में पूर्व रेडियो जॉकी, और साध्वी दीपिका भारती ख्वैश्विक प्रमुख – डी.जे.जे.एस. संतुलन, पूर्व फैशन डिजाइनर; विश्व विख्यात राम कथा व्यास, उपस्थित रही। साथ ही, लेडी सिंघम के नाम से विख्यात पुलिस ऑफिसर किरन सेठी, पूर्व ब्यूरोक्रेट ऑफिसर एवं यूपीएससी कोच डॉ तनु जैन व फोर्टिस अस्पताल में डायरेक्टर नेफ्रोलॉजी डॉ सुमन लता नायक ने भी उपस्थित रहकर इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इनके अतिरिक्त सभागार में कई महिला डॉक्टर, महिला वकील, महिला वैज्ञानिक, स्वास्थ्य विशेषज्ञ, लेखिकाएं, नृत्य कलाकार, प्रोफेस्सर व विख्यात स्कूलों की प्रध्यापिकाएं व अध्यापिकाएं भी उपस्थित रहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.