Fastest news from Uttarakhand

CRIME : गोवंश के साथ क्रूरता पर मुकदमा दर्ज

देहरादून (एजेंसी)। कांजी हाउस में गोवंश के साथ क्रूरता पर मुकदमा दर्ज हो गया है। मामले में नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने कांजी हाउस के संचालक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एसओ नेहरू कॉलोनी मोहन सिंह ने बताया कि पशु क्रूरता निवारण समिति के सचिव डा. विद्यासागर कापड़ी ने तहरीर दी।

तहरीर में कहा कि नगर निगम ने गोवंश के संरक्षण के लिए कांजी हाउस को संचालन के लिए हरिओम आश्रम कड़वापानी के संचालक के लिए दिया हुआ है। पशुओं की देखरेख के साथ खानपान और उपचार की जिम्मेदारी भी आश्रम संचालक की है। उन्हें पता लगा कि कांजी हाउस में पशुओं के साथ क्रूरता हो रही है।

वह बुधवार शाम नगर निगम के पशु चिकित्साधिकारी डा. दिनेश चंद्र तिवारी के साथ कांजी हाउस पहुंचे। आरोप है कि वहां पशुओं के खानपान, साफ सफाई और चिकित्सा आदि की स्थिति बेहर खराब थी। डा. विद्यासागर ने निरीक्षण के बाद नेहरू कॉलोनी थाने में तहरीर दी। एसओ नेहरू कॉलोनी मोहन सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.