Fastest news from Uttarakhand

CRIME NEWS : 19 वर्षीय बहू ने 65 साल के ससुर पर दुष्कर्म मुकदमा कराया

देहरादून (एजेंसी)। नव विवाहिता ने अपने ससुर के खिलाफ दुष्कर्म करने और मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर पर पटेलनगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर पटेलनगर केके लुंठी ने बताया कि नव विवाहित महिला ने तहरीर दी। महिला की उम्र करीब 19 वर्ष है।

उसकी चार महीने पहले पटेलनगर निवासी युवक से शादी हुई है। आरोप है कि 16 जनवरी को वह घर पर अकेली थी। इस दौरान 65 वर्षीय ससुर आया। आरोप है कि उसने महिला के साथ बलात्कार किया। विरोध करने पर मारपीट की। आरोपी ससुर इससे पहले भी बहू के साथ दुष्कर्म का प्रयास कर चुका है। तब महिला ने पति को बताया तो उसने अनसुना कर दिया था।

दुष्कर्म की घटना होने पर पीड़िता ने अपने मायके वालों को ससुराल बुलाया। उन्हें आप बीती बताई। तब पीड़िता ने पटेलनगर थाने में तहरीर दी। एसएसआई मनमोहन नेगी ने बताया कि बहू से दुष्कर्म के आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे पूछताछ के बाद बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.