Fastest news from Uttarakhand

लोदन में ग्रामीणों को वन्य जीव संरक्षण व सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

उत्तरकाशी (रोबिन वर्मा)। मानव, वन्य जीव संघर्ष जागरूकता अभियान के तहत अपर यमुना वन प्रभाग बड़कोट के अंतर्गत लोदन में ग्राम प्रधान एवं वन सरपंच की अध्यक्षता में अपर यमुना वन प्रभाग बड़कोट के द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया गया। ग्रामीणों को वन्य जीव संरक्षण एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

ग्राम प्रधान प्रियंका नौटियाल की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में वन दारोगा जयवीर सिंह राणा ने बताया गया कि वन क्षेत्र में कहीं भी आग लगे तो तत्काल वन कर्मियों को सूचना दें। वन क्षेत्र में कोई भी ज्वलनशील सामग्री को लेकर न जाएं। वन जीवों का संरक्षण व सुरक्षा करें।

साथ ही बताया कि वनों में आग लगने से हमारी प्राकृतिक जल स्रोत, पर्यावरण के साथ जंगली जानवरों के जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने ग्रामीणों से वनों में अग्नि रोकथाम के लिए वन विभाग के कर्मियों के साथ मिलकर मदद करने की बात कही।

वन दरोगा कृपाल सिंह रावत ने आयोजित गोष्ठी में ग्रामीणों को बताया कि वनों में अग्नि लगने से पर्यावरण को काफी नुकसान होता है। इस दौरान स्थानीय ग्रामीण रोबिन नौतियाल ने गोष्ठी में चर्चा करते हुए बताया कि वन विभाग के कर्मचारियों को आग लगने के बाद मौके पर आना चाहिए

जिससे कि आग लगाने वाले कुछ सामाजिक तत्वों को चिन्हित किया जाए और आगे से आग की घटना दोबारा ना हो इसके लिए इस तरह कि गोष्ठी का आयोजन होना चाहिए। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रियंका नौटियाल, वन वन दरोगा कृपाल सिंह रावत, वन दरोगा जयवीर सिंह राणा, वन बीट अधिकारी सचिन नेगी, चंद्र मोहन सिंह राणा वन विभाग ,बृजमोहन नौटियाल, मोहन लाल नौटियाल,सरदार सिंह चौहान, बच्चन सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.