Yamaha R15 : इंडिया यामाहा मोटर प्राइवेट लिमिटेड ने भारतीय बाइक प्रेमियों के लिए अपने पोर्टफोलियो में तहलका मचा दिया है। कंपनी ने अपने मशहूर ‘द कॉल ऑफ द ब्लू’ ब्रांड अभियान के तहत Yamaha R15 सीरीज को नए रंगों के साथ अपडेट किया है। इस सीरीज में Yamaha R15M, Yamaha R15 वर्जन 4 और Yamaha R15S शामिल हैं।
खास बात ये है कि 2025 Yamaha R15 रेंज की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत सिर्फ 1.67 लाख रुपये रखी गई है। अगर आप स्पोर्ट्स बाइक के दीवाने हैं, तो ये खबर आपके लिए है।
Yamaha R15 के नए रंगों ने मचाया धमाल
Yamaha R15M अब नए रिफाइंड मेटैलिक ग्रे रंग में उपलब्ध है, जो इसकी स्पोर्टी और प्रीमियम लुक को और निखारता है। वहीं, Yamaha R15 वर्जन 4 में ग्राहकों की डिमांड को देखते हुए बोल्ड मेटैलिक ब्लैक रंग जोड़ा गया है। इसके साथ ही डायनामिक रेसिंग ब्लू को नए ग्राफिक्स के साथ और आकर्षक बनाया गया है।
खास बात ये है कि ग्लोबल मार्केट में धूम मचाने वाला मैट पर्ल व्हाइट रंग अब भारत में भी Yamaha R15V4 के लिए पेश किया गया है। ये रंग Yamaha की R-सीरीज को और मजबूत पहचान देता है। दूसरी तरफ, Yamaha R15S को वर्मिलियन व्हील्स के साथ नए मैट ब्लैक रंग में लॉन्च किया गया है, जो इसे और स्टाइलिश बनाता है।
क्यों है Yamaha R15 युवाओं की पहली पसंद?
Yamaha R15 भारत में अपनी कैटेगरी की सबसे लोकप्रिय स्पोर्ट्स बाइक है। देश में इसकी 10 लाख से ज्यादा यूनिट्स बनाई जा चुकी हैं, जो इसकी जबरदस्त डिमांड को दर्शाता है। खासकर युवा राइडर्स और परफॉर्मेंस के दीवानों के बीच Yamaha R15 एक बेंचमार्क बन चुकी है।
इसकी शानदार परफॉर्मेंस, स्टाइल और वैल्यू का कॉम्बिनेशन इसे त्योहारों के सीजन में और आकर्षक बनाता है। चाहे आप पहली बार स्पोर्ट्स बाइक खरीदने की सोच रहे हों या पुराने राइडर हों, Yamaha R15 आपके लिए ड्रीम मशीन साबित हो सकती है।
दमदार इंजन और एडवांस्ड फीचर्स
Yamaha R15 में 155cc का लिक्विड-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन है, जो DiASil सिलेंडर और डेल्टाबॉक्स फ्रेम के साथ आता है। ये कॉम्बिनेशन बाइक को शानदार परफॉर्मेंस और हैंडलिंग देता है। इसके अलावा, बाइक में ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, असिस्ट और स्लिपर क्लच, चुनिंदा वैरिएंट में क्विक शिफ्टर, अपसाइड-डाउन फ्रंट फोर्क्स और लिंक्ड-टाइप मोनोक्रॉस सस्पेंशन जैसे फीचर्स हैं।
ये सब मिलकर Yamaha R15 को ट्रैक-प्रेरित डिजाइन और रेसिंग DNA के साथ सेगमेंट की सबसे दमदार बाइक बनाते हैं।
Yamaha R15 के सभी मॉडल्स की कीमत
- Yamaha R15M: 2,01,000 रुपये
- Yamaha R15 वर्जन 4: 1,84,770 रुपये
- Yamaha R15S: 1,67,830 रुपये
ये नए रंग और फीचर्स Yamaha R15 को और भी खास बनाते हैं। त्योहारों के इस सीजन में अगर आप एक स्टाइलिश और परफॉर्मेंस से भरपूर बाइक की तलाश में हैं, तो Yamaha R15 आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।











