देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

भारत में कब आएंगे Redmi Note 15 Pro मॉडल, सामने आई जानकारी

By Rajat Sharma

Published on:


Advertisement

Redmi Note 15 Pro : इस साल की शुरुआत में चीन में धूम मचा चुकी Redmi Note 15 सीरीज अब भारत में तहलका मचाने को तैयार है! जी हां, एक भरोसेमंद टिप्स्टर ने बता दिया है कि Redmi Note 15 सीरीज बहुत जल्द हमारे देश में लॉन्च होने वाली है। इस सीरीज में Redmi Note 15 Pro+ और Redmi Note 15 Pro जैसे धांसू मॉडल शामिल हो सकते हैं।

सबसे बड़ी बात – ये फोन दिसंबर में ही भारतीय मार्केट में दस्तक दे सकते हैं। इसके साथ ही Redmi 15C की लॉन्च टाइमलाइन भी सामने आ गई है। आइए जानते हैं सारी लेटेस्ट डिटेल्स…

भारत में कब लॉन्च होगी Redmi Note 15 सीरीज?

पॉपुलर टिप्स्टर अभिषेक यादव ने खुलासा किया है कि Redmi Note 15 सीरीज को भारत में दिसंबर 2025 में लॉन्च किया जाएगा। इन धमाकेदार फोन्स की पहली सेल 9 जनवरी 2026 से शुरू होने की उम्मीद है। यानी नए साल की शुरुआत में ही आप Redmi Note 15 Pro+ और Redmi Note 15 Pro को खरीद पाएंगे।

कीमत की बात करें तो अच्छी खबर ये है कि Redmi Note 15 Pro+ और Redmi Note 15 Pro की कीमत पिछले मॉडल्स जितनी ही रहने वाली है। पिछले साल Redmi Note 14 Pro+ 5G का 8GB+128GB वेरिएंट सिर्फ 29,999 रुपये में लॉन्च हुआ था, जबकि Redmi Note 14 Pro 5G की कीमत 23,999 रुपये थी।

तो उम्मीद है कि Redmi Note 15 सीरीज भी इसी रेंज में आएगी। कैमरा डिपार्टमेंट में भारतीय वर्जन में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है, बाकी स्पेसिफिकेशन्स चीन वर्जन जैसे ही रहेंगे।

Redmi 15C भी इस महीने दे सकता है दस्तक

टिप्स्टर ने एक और सरप्राइज दिया है – Redmi 15C भारत में नवंबर 2025 के आखिरी तक लॉन्च हो सकता है! चीन में ये फोन सितंबर में ही आ चुका है। अभी ये साफ नहीं है कि हमारे देश में Redmi 15C 4G वर्जन आएगा या 5G वर्जन, क्योंकि ग्लोबल मार्केट में दोनों ही वेरिएंट अलग-अलग फीचर्स के साथ बिक रहे हैं।

Redmi 15C 5G में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिलता है, जबकि Redmi 15C 4G वर्जन में MediaTek Helio G81-Ultra प्रोसेसर दिया गया है। दोनों ही फोन्स में IP64 डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस है और जबरदस्त 6,000mAh की बैटरी 33W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। मतलब एक बार चार्ज करो और दिनभर आराम।

Leave a Comment