Weight Loss Tips : आजकल बढ़ता वजन हर किसी के लिए चिंता का कारण बन गया है। जिम, योगा और डाइटिंग जैसी चीजें अपनाने के बावजूद अक्सर लोग मनचाहा रिजल्ट नहीं पाते।
ऐसे में नेचुरल और आसान उपायों की तलाश बढ़ जाती है। इसी में गेहूं का चोकर एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।
यह फाइबर रिच होने की वजह से लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है और ओवरईटिंग को रोकता है। नतीजतन, वजन नियंत्रित रहता है और वेट लॉस में मदद मिलती है।
दही के साथ गेहूं का चोकर
दही एक प्रोबायोटिक फूड है, जो गट हेल्थ को बेहतर बनाकर वजन घटाने में सहायक होता है। आप दही में 2 चम्मच गेहूं का चोकर मिलाकर रोज़ खा सकते हैं।
इससे आपको दही के गुड बैक्टीरिया के फायदे मिलते हैं और साथ ही हाई फाइबर की वजह से आंतों की गति तेज होती है। मल त्याग आसान होता है और शरीर में जमा गंदगी बाहर निकलती है, जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है।
रोटी, पराठा या डोसा में शामिल करें
गेहूं के आटे में 2 बड़े चम्मच गेहूं का चोकर मिलाकर आप रोटी, पराठा या डोसा बना सकते हैं। इसे और हेल्दी बनाने के लिए पालक, मेथी या अन्य हरी सब्जियों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
यह न केवल कम कैलोरी वाला विकल्प है बल्कि फाइबर रिच होने की वजह से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और भूख नियंत्रित रहती है।
सूप और दलिया में गेहूं का चोकर
सूप या दलिया में 2 चम्मच गेहूं का चोकर मिलाकर पकाएं। यह डिनर के लिए एक हल्का और हेल्दी विकल्प बन जाता है। गेहूं का चोकर सूप और दलिया को पौष्टिक बनाने के साथ-साथ वेट लॉस के लिए भी बेहतरीन बनाता है।
सलाद और स्मूदी में हेल्दी टच
सलाद में गेहूं का चोकर छिड़कने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और डाइजेशन बेहतर होता है। इसी तरह, स्मूदी के साथ गेहूं का चोकर लेने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और भूख नियंत्रित रहती है।
आप आम, सेब, अंगूर या मेवे पीसकर स्मूदी बना सकते हैं और उसमें गेहूं का चोकर मिलाकर सेवन कर सकते हैं। हालांकि गेहूं का चोकर हेल्दी है, इसे अधिक मात्रा में खाने से पेट में सूजन, गैस या दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
जिन्हें गेहूं से एलर्जी या पाचन संबंधी समस्याएं हैं, उन्हें इसका सेवन डॉक्टर की सलाह के बाद ही करना चाहिए। वजन घटाने के लिए जटिल डाइट प्लान या लंबे एक्सरसाइज रूटीन की जरूरत नहीं है।
बस अपनी डाइट में गेहूं का चोकर शामिल करें और धीरे-धीरे फर्क महसूस करें। यह न केवल पेट भरा रखने में मदद करता है बल्कि स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है।
अपने हेल्दी वेट लॉस जर्नी को आसान और नेचुरल बनाने के लिए आज ही इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं।











