देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

सितंबर में आएगी नई Mahindra Thar 3-Door Facelift, देखें धांसू लुक और फीचर्स

By Rajat Sharma

Updated on:


Advertisement

Mahindra Thar 3-Door Facelift : महिंद्रा एंड महिंद्रा की सबसे चर्चित SUV, Mahindra Thar, एक बार फिर सुर्खियों में है। साल 2020 में लॉन्च हुई Mahindra Thar ने अपनी दमदार मौजूदगी और शानदार ऑफ-रोडिंग क्षमता के दम पर मार्केट में तहलका मचा दिया था। इसकी हाई ग्राउंड क्लियरेंस और पावरफुल इंजन ने इसे ग्राहकों का चहेता बना दिया।

कंपनी ने समय-समय पर इसके RWD वर्जन और 5-डोर वाली थार Roxx को भी पेश किया। अब बारी है Mahindra Thar 3-Door Facelift की, जो सितंबर 2025 के पहले हफ्ते में लॉन्च होने की उम्मीद है।

डिजाइन में आएगा नया अंदाज

रिपोर्ट्स की मानें तो Mahindra Thar 3-Door Facelift की बुकिंग लॉन्च के तुरंत बाद शुरू हो जाएगी, और डिलीवरी अक्टूबर 2025 से मिल सकती है।

डिजाइन की बात करें तो नई थार में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। इसका फ्रंट लुक थार Roxx से प्रेरित होगा, जिसमें नया फ्रंट ग्रिल, C-शेप DRLs के साथ LED हेडलैंप्स और रीडिज़ाइन किया हुआ बंपर शामिल होगा। इसके अलावा, नए अलॉय व्हील्स और बदले हुए पैटर्न वाले टेल लैंप्स इसकी रौनक बढ़ाएंगे। यह SUV सड़क पर और भी स्टाइलिश नजर आएगी।

फीचर्स करेंगे सबको हैरान

Mahindra Thar 3-Door Facelift का सबसे बड़ा अपडेट इसका केबिन होगा। इसमें 10.25-इंच का फ्री-स्टैंडिंग इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, जो महिंद्रा के एड्रेनोX कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के साथ आएगा। यह सिस्टम वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करेगा।

इसके अलावा, नया स्टीयरिंग व्हील, वायरलेस चार्जिंग पैड, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स इसे और भी प्रीमियम बनाएंगे। ये अपडेट्स नई थार को टेक्नोलॉजी और कंफर्ट के मामले में एक कदम आगे ले जाएंगे।

इंजन वही, दमदार और भरोसेमंद

इंजन के मोर्चे पर कोई बदलाव नहीं होगा। Mahindra Thar 3-Door Facelift में वही 1.5L डीजल, 2.2L mHawk डीजल और 2.0L mStallion पेट्रोल इंजन मिलेंगे। ग्राहकों को RWD और 4WD दोनों वैरिएंट्स का विकल्प मिलेगा। इस साल की शुरुआत में महिंद्रा ने थार के सॉफ्ट-टॉप वर्जन को बंद कर हार्ड-टॉप को स्टैंडर्ड बना दिया था। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या कंपनी नई थार में सॉफ्ट-टॉप का ऑप्शन वापस लाएगी या नहीं।

Leave a Comment