देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

Vegetarian Protein : शरीर को मिलेगा दमदार प्रोटीन जब खाएंगे ये वेजिटेरियन स्नैक्स, अंडे से भी पावरफुल

By Rajat Sharma

Updated on:


Vegetarian Protein : अंडे को अक्सर प्रोटीन का सबसे बेहतरीन स्त्रोत माना जाता है। लेकिन बहुत से लोग अंडा खाना पसंद नहीं करते या फिर शाकाहारी होते हैं।

ऐसे में सवाल उठता है कि शरीर को जरूरी प्रोटीन आखिर कैसे मिले? चिंता मत कीजिए, क्योंकि मार्केट और किचन दोनों में ऐसे कई शाकाहारी स्नैक्स मौजूद हैं जो प्रोटीन से भरपूर हैं और स्वाद में भी लाजवाब।

इन्हें खाने से आपको कभी अंडे की कमी महसूस नहीं होगी।

भुना चना – आसान और हेल्दी स्नैक

भुना चना सबसे आसान और पॉपुलर स्नैक है। इसमें भरपूर प्रोटीन होता है और यह ऑयल-फ्री होने की वजह से हेल्थ के लिए भी बेस्ट है।

100 ग्राम भुने चने में लगभग 19 ग्राम प्रोटीन मिल जाता है।

सोयाबीन चाट – टेस्ट और न्यूट्रिशन का कॉम्बिनेशन

सोयाबीन प्रोटीन का बेहतरीन स्त्रोत है। इससे बनी चाट न सिर्फ स्वादिष्ट होती है बल्कि पोषण से भी भरपूर। 100 ग्राम सोयाबीन चाट में लगभग 18 ग्राम प्रोटीन मिलता है।

मूंग स्प्राउट्स – सुपर हेल्दी ऑप्शन

अंकुरित मूंग यानि स्प्राउट्स को हेल्दी डाइट का हिस्सा जरूर माना जाता है। यह डाइजेशन के लिए भी अच्छा है। 100 ग्राम मूंग स्प्राउट्स से करीब 13 ग्राम प्रोटीन मिल जाता है।

मूंगफली – सस्ता और प्रोटीन से भरपूर

मूंगफली भारत का सबसे कॉमन स्नैक है। इसकी चाट या भुनी हुई मूंगफली दोनों ही स्वाद और सेहत का सही मेल हैं। 100 ग्राम मूंगफली में लगभग 25 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है।

पनीर टिक्का – टेस्टी प्रोटीन स्नैक

पनीर प्रोटीन और कैल्शियम दोनों का अच्छा स्रोत है। अगर हेल्दी और टेस्टी स्नैक चाहिए तो पनीर टिक्का बेस्ट ऑप्शन है। 100 ग्राम पनीर से करीब 18 ग्राम प्रोटीन मिलता है।

सत्तू ड्रिंक – देसी प्रोटीन शेक

सत्तू खासकर बिहार और उत्तर भारत में काफी पॉपुलर है। यह भुने चने से तैयार होता है और इसे देसी प्रोटीन शेक कहा जाता है। एक गिलास सत्तू ड्रिंक से लगभग 20 ग्राम प्रोटीन मिलता है।

मखाने – हल्के और हेल्दी

मखाने यानि फॉक्स नट्स खाने में हल्के, क्रंची और डाइजेशन के लिए आसान होते हैं। इनमें मैग्नीशियम, पोटैशियम जैसे मिनरल्स भी भरपूर होते हैं। 100 ग्राम मखाने में लगभग 9 ग्राम प्रोटीन होता है।

इन वेजिटेरियन प्रोटीन स्नैक्स को अपनी डाइट में शामिल करने से शरीर को जरूरी प्रोटीन मिलेगा और एनर्जी लेवल भी हाई रहेगा।

Leave a Comment