देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

Vastu Tips : कबूतर को दाना डालने से मिलता है बुध का आशीर्वाद, लेकिन राहु से सावधान

By Rajat Sharma

Published on:


Vastu Tips : वास्तु शास्त्र और ज्योतिष में पक्षियों को दाना डालना बेहद शुभ और पुण्य का काम माना गया है। यह माना जाता है कि ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

लेकिन कई बार अनजाने में की गई छोटी-सी गलती शुभ फल के बजाय अशुभ परिणाम भी दे सकती है। बहुत से लोग घर की छत या बालकनी में पक्षियों को दाना डालते हैं।

जैसे ही दाना डाला जाता है, पक्षी तुरंत वहां आकर चुगना शुरू कर देते हैं। इनमें सबसे आम पक्षी कबूतर होते हैं। वास्तु के अनुसार कबूतर को बुध ग्रह का प्रतीक माना जाता है। इसलिए कबूतर का दाना चुगना शुभ संकेत माना जाता है।

लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि छत को राहु का प्रतीक माना गया है। जब छत पर कबूतर आकर दाना चुगते हैं तो यहां बुध और राहु का मेल होता है, जो हर स्थिति में शुभ नहीं माना जाता। अ

गर उस जगह पर गंदगी फैल जाती है और समय पर साफ नहीं होती, तो यह नकारात्मक असर देना शुरू कर देती है।

इस तरह की स्थिति में घर के सदस्यों पर राहु का प्रभाव बढ़ने लगता है, जिससे अनचाही परेशानियां और अशुभ घटनाएं हो सकती हैं।

वहीं यदि आप छत या बालकनी को हमेशा साफ रखते हैं, तो यह समस्या नहीं आती और दाना डालने का पुण्य फल मिलता है।

इसलिए ध्यान रखें कि पक्षियों को दाना डालना शुभ है, लेकिन जगह की सफाई और सही स्थान का चुनाव करना बेहद जरूरी है।

इससे न केवल घर में सकारात्मकता बनी रहती है, बल्कि सुख-समृद्धि भी आती है।

Leave a Comment