देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

Vastu Tips For Home : घर में फटे कपड़े रखने से आती है दरिद्रता और कलह, जानिए उपाय

By Rajat Sharma

Published on:


Vastu Tips For Home : घर की खुशहाली और समृद्धि हर किसी की चाहत होती है, लेकिन अक्सर अनजाने में हम ऐसी चीजें घर में रख लेते हैं जो न केवल वास्तु दोष पैदा करती हैं बल्कि नकारात्मक ऊर्जा को भी बढ़ाती हैं।

वास्तुशास्त्र के अनुसार कुछ वस्तुएं घर में दुर्भाग्य, कलह और आर्थिक नुकसान का कारण बन सकती हैं। इसलिए इन्हें भूलकर भी घर में नहीं रखना चाहिए। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में।

फटी-पुरानी तस्वीरें और टूटी मूर्तियां

देवी-देवताओं की टूटी-फूटी मूर्तियां या फटी तस्वीरें घर में रखना अशुभ माना जाता है। इससे धन हानि और मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

इन्हें सम्मानपूर्वक किसी नदी में प्रवाहित करना सबसे अच्छा उपाय है।

पुराने और फटे कपड़े

अक्सर घरों में लोग पुराने कपड़ों की पोटली जमा कर लेते हैं। वास्तु के अनुसार ऐसे कपड़े घर में नकारात्मकता फैलाते हैं।

इन्हें दान कर देना चाहिए या किसी अन्य उपयोग में लेना चाहिए।

टूटी-फूटी वस्तुएं

किसी भी तरह का टूटा बर्तन, आइना, इलेक्ट्रॉनिक सामान या गैर-जरूरी वस्तुएं घर में न रखें। ये लक्ष्मी के आगमन में बाधा डालती हैं और वास्तु दोष को बढ़ाती हैं।

छत पर गंदगी और कबाड़

घर की छत पर रखी गंदगी या फालतू सामान परिवार की तरक्की में बाधा डालते हैं। इसलिए छत हमेशा साफ-सुथरी और कबाड़ रहित होनी चाहिए।

अनजाने नग और ताबीज

अक्सर लोग बिना जानकारी के घर में पत्थर, नग, अंगूठियां या ताबीज रख लेते हैं। यह आपके लिए हानिकारक भी हो सकते हैं। इसलिए ऐसे सामान को घर से बाहर कर देना ही बेहतर है।

अशुभ चित्र और पेंटिंग्स

ताजमहल का चित्र, डूबती नाव, फव्वारे, जंगली जानवरों या कांटेदार पौधों की पेंटिंग्स घर में नहीं लगानी चाहिए। ये अवचेतन मन पर बुरा प्रभाव डालती हैं और जीवन की सकारात्मकता को कम कर देती हैं।

टूटी अलमारी

घर की टूटी अलमारी आर्थिक नुकसान और पैसों की कमी का कारण बन सकती है। अगर अलमारी उपयोग में नहीं है तो उसे बंद करके ही रखें।

मकड़ी के जाले

घर में मकड़ी के जाले लगना आलस्य और रुकावट का संकेत है। इन्हें तुरंत हटा देना चाहिए, तभी घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होगा।

इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप घर में सुख-शांति और समृद्धि ला सकते हैं। वास्तु के ये आसान उपाय आपके जीवन को सकारात्मक बना सकते हैं।

Leave a Comment