देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

Uttarakhand News : सौतेले बेटे अशरफ ने मां की चाकू से गोदकर कर डाली बेरहमी से हत्या, घटना के बाद हुआ फरार

By Rajat Sharma

Updated on:


कोटद्वार की खुमरा बस्ती में शुक्रवार सुबह सौतेले बेटे ने मां की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चाकू बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 60 वर्षीय शाहिदा का सौतेले बेटे अशरफ से विवाद चल रहा था।

शुक्रवार सुबह 11 बजे अशरफ ने चाकू से मां के शरीर पर इतने वार किए कि उसने दम तोड़ दिया। कोतवाल मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि महिला के बेटे आजाद की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया। हत्या का कारण घरेलू विवाद सामने आया है।

आजाद के अनुसार, अशरफ उसके पिता की पहली पत्नी का बेटा है। पिता का देहांत काफी पहले हो चुका है। अशरफ ई-रिक्शा चलाता है। ब्याज पर पैसे देने की बात भी सामने आई है। घटना से पहले दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।

पुलिस ने बताया कि महिला के पेट और पीठ पर गंभीर घाव थे। उसकी एक अंगुली भी कटी हुई है। घटना के वक्त अशरफ की पत्नी दूसरे कमरे में थी। सास की चीख पुकार सुनकर वह मौके पर पहुंची तो मंजर देखकर बेहोश हो गई।

Leave a Comment