देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

Uttarakhand Cloudburst : उत्तराखंड में बादल फटने से मची तबाही, अलकनंदा में उफान, गंगा भी खतरे के निशान के करीब

By Rajat Sharma

Published on:


Uttarakhand Cloudburst : उत्तराखंड में प्रकृति का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। शुक्रवार देर रात चमोली जिले के थराली में बादल फटने से भारी तबाही मच गई। तेज बारिश का पानी और मलबा लोगों के घरों, दुकानों और तहसील परिसर में घुस गया। इस आपदा ने थराली उपजिलाधिकारी के आवास को भी नहीं बख्शा, जहां मलबा भर गया।

मकान ध्वस्त हो गए, गाड़ियां बह गईं और सड़कें टूट गईं। सबसे दुखद खबर सगवाड़ा गांव से आई, जहां एक घर में मलबा घुसने से एक लड़की के दबने की खबर है, जबकि एक अन्य व्यक्ति लापता बताया जा रहा है।

अलकनंदा में उफान, गंगा भी खतरे के निशान के करीब

भारी बारिश का असर रुद्रप्रयाग में भी देखने को मिला, जहां अलकनंदा नदी में उफान आ गया। शनिवार सुबह 9 बजे अलकनंदा का जलस्तर चेतावनी स्तर 464 मीटर तक पहुंच गया। केंद्रीय जलायोग के सूत्रों के मुताबिक, सुबह 7 बजे नदी का जलस्तर 462.74 मीटर था, जो महज दो घंटे में 464 मीटर तक चढ़ गया। इस उफान का असर गंगा नदी पर भी पड़ा, जो 461.30 मीटर तक पहुंच गई।

यह चेतावनी स्तर से सिर्फ 70 सेंटीमीटर नीचे थी। अलकनंदा के तेज बहाव ने टोडेश्वर टापू को भी पार कर लिया। स्थिति को देखते हुए नदी किनारे जाने पर रोक लगा दी गई है और आसपास की आवासीय इमारतों को खाली कराया जा रहा है।

श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ीं, रामकुंड भी डूबा

इस आपदा ने संगम स्थल को भी प्रभावित किया, जहां गंगा का मुख्य हिस्सा डूब गया। गंगा स्नान और पूजन के लिए आए श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। फिर भी, कुछ श्रद्धालु जान जोखिम में डालकर बढ़े हुए पानी में पूजा-अर्चना करते दिखे।

भगवान राम की तपस्थली रामकुंड भी गंगा के तेज बहाव में डूब गई। अलकनंदा के उफान से स्थानीय लोग डरे हुए हैं और इलाके में तनाव का माहौल है। नए पुल पर आवाजाही भी पूरी तरह ठप हो गई है।

उत्तराखंड में लगातार हो रही ऐसी प्राकृतिक आपदाओं ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है, लेकिन बार-बार हो रही इन घटनाओं ने सभी को चिंता में डाल दिया है।

Tharali Disaster : उत्तराखंड में फिर आई आपदा, थराली में बादल फटने से दहशत का माहौल

Leave a Comment