देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

Urban Cruiser Hyryder ने मारी बाज़ी, अक्टूबर में बेच डाली 11,555 यूनिट्स

By Rajat Sharma

Updated on:


Advertisement

Urban Cruiser Hyryder : टोयोटा की अक्टूबर सेल्स का ब्रेकअप आखिरकार सामने आ गया है। कंपनी भारतीय बाजार में कुल 10 मॉडल बेच रही है। पिछले महीने अर्बन क्रूजर हाइराइडर सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी रही। अर्बन क्रूजर हाइराइडर ने अक्टूबर में इस साल की अपनी सबसे बड़ी सेल्स दर्ज की है। इसे पूरे 11,555 ग्राहक मिले।

खास बात ये है कि सितंबर के मुकाबले कंपनी के सभी मॉडल में ग्रोथ देखने को मिली है। कंपनी के पोर्टफोलियो में सुजुकी के प्लेटफॉर्म पर बने कई मॉडल शामिल हैं। चलिए, अब टोयोटा की सेल्स ब्रेकअप पर एक नजर डालते हैं।

टोयोटा कार सेल्स ब्रेकअप अक्टूबर 2025

अर्बन क्रूजर हाइराइडर की अगस्त में 9,100 यूनिट और सितंबर में 7,608 यूनिट बिकी थीं। लेकिन अक्टूबर में अर्बन क्रूजर हाइराइडर का आंकड़ा सीधे 11,555 यूनिट पर पहुंच गया। इनोवा हाइक्रॉस की अगस्त में 9,304 यूनिट और सितंबर में 9,783 यूनिट बिकी थीं। अक्टूबर में ये इनोवा हाइक्रॉस की सेल्स 11,089 यूनिट हो गई। ग्लैंजा की अगस्त में 5,102 यूनिट और सितंबर में 3,299 यूनिट बिकी थीं। अक्टूबर में ग्लैंजा ने 6,162 यूनिट की सेल्स की।

टैसर की अगस्त में 2,683 यूनिट और सितंबर में 2,297 यूनिट बिकी थीं। अक्टूबर में टैसर की सेल्स 4,561 यूनिट तक पहुंची। फॉर्च्यूनर की अगस्त में 2,508 यूनिट और सितंबर में 2,783 यूनिट बिकी थीं।

रुमियन की अगस्त में सिर्फ 68 यूनिट और सितंबर में 829 यूनिट बिकी थीं। लेकिन अक्टूबर में रुमियन ने जोरदार कमबैक किया और 3,075 यूनिट बिकीं। हिलक्स की अगस्त में 260 यूनिट और सितंबर में 219 यूनिट बिकी थीं। अक्टूबर में हिलक्स की सेल्स 377 यूनिट रही।

कैमरी की अगस्त में 158 यूनिट और सितंबर में 137 यूनिट बिकी थीं। अक्टूबर में कैमरी ने 276 यूनिट की सेल्स की। वेलफायर की अगस्त में 104 यूनिट और सितंबर में 107 यूनिट बिकी थीं। अक्टूबर में वेलफायर की सेल्स 168 यूनिट हो गई। लैंड क्रूजर की अगस्त में 15 यूनिट और सितंबर में 27 यूनिट बिकी थीं।

अक्टूबर में लैंड क्रूजर ने 74 यूनिट की सेल्स दर्ज की। कुल मिलाकर टोयोटा की सेल्स अगस्त में 29,302, सितंबर में 27,089 और अक्टूबर में 37,337 यूनिट रही।

Leave a Comment