देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

Two-Wheeler Market : टॉप-10 माइलेज बाइक्स की लिस्ट हुई जारी, स्कूटर को पछाड़ नंबर-1 पर पहुंचा ये मॉडल

By Rajat Sharma

Published on:


Advertisement

Two-Wheeler Market : भारत का टू-व्हीलर मार्केट जुलाई 2025 में फिर से रफ्तार पकड़ता नजर आया। इस बार साल-दर-साल (YoY) 13.20% की शानदार ग्रोथ दर्ज की गई। स्कूटर सेगमेंट ने बाजार में तहलका मचा दिया, जबकि मोपेड्स की डिमांड में गिरावट देखी गई। हीरो स्प्लेंडर (Hero Splendor) और होंडा एक्टिवा (Honda Activa) ने अपनी बादशाहत बरकरार रखी, लेकिन TVS जुपिटर (TVS Jupiter) ने सबसे तेज ग्रोथ के साथ सबको हैरान कर दिया। आइए, इसकी पूरी कहानी जानते हैं!

जुलाई 2025 में टॉप-10 टू-व्हीलर की बिक्री

जुलाई 2025 में टॉप-10 बाइक्स और स्कूटर की कुल बिक्री 10,90,257 यूनिट रही, जो जुलाई 2024 के मुकाबले 13.20% ज्यादा है। हालांकि, जून 2025 की तुलना में बिक्री में हल्की कमी देखी गई। यह आंकड़े बताते हैं कि टू-व्हीलर मार्केट में उत्साह तो है, लेकिन कुछ सेगमेंट्स में सुस्ती भी दिख रही है।

हीरो स्प्लेंडर का दबदबा

हीरो स्प्लेंडर (Hero Splendor) ने एक बार फिर बाजार में अपनी धाक जमाई। इस बार 2,46,715 यूनिट्स की बिक्री के साथ Hero Splendor ने 11.73% की सालाना ग्रोथ हासिल की। हालांकि, जून 2025 (3.31 लाख यूनिट्स) के मुकाबले बिक्री में कमी आई। ग्रामीण इलाकों और कम्यूटर सेगमेंट में थोड़ी सुस्ती साफ नजर आ रही है। फिर भी, Hero Splendor की मजबूत पकड़ इसे नंबर वन बनाए रखे हुए है।

होंडा एक्टिवा की चमक

होंडा एक्टिवा (Honda Activa) ने 2,37,413 यूनिट्स की बिक्री के साथ 21.37% की शानदार YoY ग्रोथ दर्ज की। पिछले साल जुलाई में यह आंकड़ा 1.95 लाख यूनिट्स था। हाल ही में लॉन्च हुई Honda Activa की 25th एनिवर्सरी एडिशन ने इसकी लोकप्रियता को और बढ़ा दिया। फैमिली और शहरी राइडर्स के बीच Honda Activa अब भी पहली पसंद बनी हुई है।

TVS जुपिटर का जलवा

TVS जुपिटर (TVS Jupiter) ने इस बार सबको चौंकाते हुए 1,24,876 यूनिट्स की बिक्री की। यह जुलाई 2024 (74,663 यूनिट्स) के मुकाबले लगभग दोगुनी बिक्री है। 67.25% की YoY ग्रोथ के साथ TVS Jupiter ने प्रीमियम स्कूटर सेगमेंट में अपनी ताकत दिखाई। यह साफ है कि लोग अब प्रीमियम स्कूटर की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं।

अन्य टू-व्हीलर्स का प्रदर्शन

होंडा शाइन ने 1,59,658 यूनिट्स की बिक्री के साथ कम्यूटर सेगमेंट में अपनी जगह बनाए रखी, लेकिन इसमें 2.29% की मामूली गिरावट देखी गई। बजाज पल्सर (Bajaj Pulsar) को इस बार 16.67% की गिरावट का सामना करना पड़ा, जिसके साथ इसकी 79,817 यूनिट्स बिकीं। दूसरी ओर, हीरो HF डिलक्स ने 71,477 यूनिट्स की बिक्री के साथ 53.30% की जबरदस्त ग्रोथ दिखाई।

सुजुकी एक्सेस ने 68,172 यूनिट्स की बिक्री की, लेकिन 4.32% की गिरावट दर्ज की गई। TVS अपाचे ने 37,566 यूनिट्स के साथ 22.44% की ग्रोथ दिखाई, जो स्पोर्टी बाइक्स में इसकी मजबूत मौजूदगी को दर्शाता है।

मोपेड्स की डिमांड में कमी

TVS XL, जो एकमात्र मोपेड मॉडल है, ने 33,991 यूनिट्स की बिक्री की। लेकिन इसमें 9.51% की गिरावट दर्ज हुई, जो साफ संकेत देता है कि मोपेड्स की डिमांड अब कम हो रही है। दूसरी ओर, होंडा यूनिकॉर्न ने 30,572 यूनिट्स की बिक्री के साथ 14.54% की शानदार ग्रोथ हासिल की।

Leave a Comment