देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

Telangana Bus Accident : तेलंगाना के रंगारेड्डी में भीषण सड़क हादसा, बस-डंपर टक्कर में दो की मौत

By Rajat Sharma

Published on:


Telangana Bus Accident : तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। टीएसआरटीसी की बस और एक डंपर की जोरदार भिड़ंत में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री बुरी तरह घायल हो गए। घायलों में से कुछ की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है, जिससे मरने वालों की तादाद और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

सभी घायल यात्रियों को फौरन पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह खौफनाक हादसा खानपुर इलाके में हुआ, जिससे पूरे क्षेत्र में मातम की लहर दौड़ गई है।

सीएम रेवंत रेड्डी ने लिया एक्शन, राहत कार्य शुरू

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने इस दर्दनाक हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू करने के सख्त निर्देश दिए।

सीएम ने मुख्य सचिव और डीजीपी को फोन करके घायलों को हैदराबाद शिफ्ट कर बेहतर इलाज मुहैया कराने का हुक्म दिया। साथ ही, जो मंत्री उपलब्ध हैं, उन्हें मौके पर पहुंचने को कहा गया है। हादसे की हर अपडेट समय-समय पर देने के भी ऑर्डर जारी किए गए हैं।

राज्य सरकार से BRS की क्या मांग

बीआरएस प्रमुख केसीआर ने सड़क दुर्घटना पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और सरकार से परिजनों को फौरन आर्थिक मदद देने का निर्देश देने की मांग की। घायलों को अच्छा इलाज सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया।

पूर्व मंत्री और बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटीआर ने भी 17 लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया। उन्होंने घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की और राज्य सरकार से प्रभावित परिवारों को तुरंत सहायता व इलाज उपलब्ध कराने की मांग उठाई।

Leave a Comment