देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

Tata Sierra 2025 : जल्द आ रही है टाटा की नई लक्जरी कार, जानिए इसकी पावर और खासियतें

By Rajat Sharma

Published on:


Tata Sierra 2025 : भारतीय SUV प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। टाटा सिएरा, जो कि 90 के दशक में कार प्रेमियों की पहली पसंद रही थी, अब एक नई, आधुनिक और बोल्ड डिजाइन के साथ जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाली है।

यह गाड़ी न केवल आकर्षक डिज़ाइन में है बल्कि इसमें आपको बेहतरीन पावर, परफॉर्मेंस और अत्याधुनिक लक्जरी फीचर्स भी मिलेंगे।

बोल्ड और स्पोर्टी एक्सटीरियर

नई टाटा सिएरा में आपको पूरी तरह से बदलते हुए एक्सटीरियर डिजाइन का अनुभव मिलेगा। सामने की ओर नया और बड़ा ग्रिल, रैक्टेंगुलर स्प्लिट LED हेडलाइट्स और मस्कुलर बंपर इसे एक एग्रेसिव लुक देते हैं।

साइड प्रोफाइल में चंकी स्किड प्लेट और पीछे की ओर कनेक्टेड लाइट सेटअप इसे फ्यूचरिस्टिक टच प्रदान करते हैं।

लक्जरी और फ्यूचरिस्टिक केबिन

सिर्फ बाहरी डिज़ाइन ही नहीं, बल्कि केबिन भी अत्याधुनिक और आरामदायक है। इसमें आपको मल्टीपल स्क्रीन सेटअप, बड़ी टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और प्रीमियम लेदर अपहोल्स्ट्री सीट फिनिश मिलेंगे।

नया डैशबोर्ड लेआउट, सॉफ्ट टच मैटीरियल और टाटा का नया लोगो इसे प्रीमियम अनुभव प्रदान करते हैं।

फीचर्स जो बदल देंगे ड्राइविंग एक्सपीरियंस

टाटा सिएरा में तीन बड़ी टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस एंड्राइड ऑटो और एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी, इलेक्ट्रॉनिक वॉइस असिस्टेंट, पैनोरमिक सनरूफ, ड्यूल ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, मसाज फंक्शन वाली सीट्स, एंबिएंट लाइटिंग और प्रीमियम साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स होंगे।

सुरक्षा और एडवांस तकनीक

नई ADAS तकनीक, मल्टीपल एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, हिल हॉल्ट असिस्ट, 360 डिग्री कैमरा और रिवर्स पार्किंग सेंसर इसे सुरक्षित और भरोसेमंद बनाते हैं।

इंजन विकल्प और परफॉर्मेंस

टाटा सिएरा पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक वेरिएंट में उपलब्ध होगी। पेट्रोल इंजन 1.5 लीटर टर्बो, 170 Bhp पावर और 280 Nm टॉर्क जनरेट करेगा। डीजल इंजन 1.5 लीटर का होगा, 118 Bhp पावर और 260 Nm टॉर्क के साथ। दोनों इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड DCT ट्रांसमिशन के साथ पेश किए जाएंगे।

लॉन्च डेट और कीमत

टाटा सिएरा इस साल के अंत तक भारतीय बाजार में लॉन्च होगी। पेट्रोल और डीजल वेरिएंट की कीमत लगभग 10.50 लाख रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होने की उम्मीद है। वहीं इलेक्ट्रिक संस्करण की कीमत 25 लाख रुपये एक्स-शोरूम अनुमानित है।

Leave a Comment