देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

Srikakulam Temple Stampede : श्रीकाकुलम मंदिर हादसे पर पीएम मोदी दुखी, पीड़ित परिवारों को मुआवजे की घोषणा

By Rajat Sharma

Updated on:


Srikakulam Temple Stampede : आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में शनिवार को एकादशी के मौके पर भक्तों की भीड़ बेकाबू हो गई। अचानक मची भगदड़ में 10 लोगों की जान चली गई। कई लोग बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें फौरन अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज जारी है। ये हादसा इतना खौफनाक था कि हर तरफ चीख-पुकार मच गई।

परेशान करने वाले वीडियो ने मचाया हड़कंप

सोशल मीडिया पर घटना के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में संकरी गलियारे की रेलिंग पर लोग फंसकर भागने की कोशिश करते दिख रहे हैं। कई महिलाएं पूजा की टोकरी हाथ में लिए चीखती-चिल्लाती मदद मांग रही हैं। दूसरी क्लिप में घायलों को एम्बुलेंस में ले जाते देखा जा सकता है। ये दृश्य देखकर किसी का भी दिल दहल जाएगा।

पीएम मोदी ने जताया दुख, दी बड़ी मदद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि वो इस घटना से बहुत व्यथित हैं और अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। पीएमओ की ओर से जारी बयान में मोदी ने कहा, ‘मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।’
साथ ही पीएम ने ऐलान किया कि पीएमएनआरएफ से मरने वालों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी। ये मदद पीड़ित परिवारों को थोड़ी राहत जरूर देगी।

सीएम नायडू ने पोस्ट करके क्या कहा

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने एक्स पर पोस्ट कर हादसे पर दुख जताया। उन्होंने लिखा, ‘श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ ने मुझे स्तब्ध कर दिया है। श्रद्धालुओं की मौत बहुत दुखद है। मैं पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।’

सीएम नायडू ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि घायलों का बेहतर इलाज हो और भगदड़ वाली जगह पर राहत कार्यों की पूरी निगरानी की जाए।

Leave a Comment