देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

Sore Throat Home Remedies : सुबह उठते ही गले की खराश से परेशान,अपनाएं ये हेल्दी घरेलू टिप्स

By Rajat Sharma

Published on:


Sore Throat Home Remedies : अक्सर लोग सुबह नींद से जागते ही गले में खराश, सूखापन या हल्की जलन महसूस करते हैं।

यह परेशानी देखने में मामूली लग सकती है, लेकिन अगर इसे नजरअंदाज कर दिया जाए तो यह धीरे-धीरे गंभीर समस्या का रूप ले सकती है।

गले में खराश कई कारणों से हो सकती है 

नींद के दौरान मुंह से सांस लेना : जब नाक बंद हो या आदतन लोग मुंह से सांस लेते हैं तो गला सूख जाता है और खराश हो जाती है।

धूल और प्रदूषण : रातभर धूलभरे वातावरण में सांस लेने से गले में जलन और सूजन हो सकती है।

बिस्तर की सफाई में लापरवाही : तकिए और बिस्तर को लंबे समय तक साफ न करने पर उनमें धूल के कण और बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं, जो गले को प्रभावित करते हैं।

घरेलू उपाय जो देंगे आराम

सेंधा नमक से गरारे करें

सुबह गुनगुने पानी में सेंधा नमक डालकर गरारे करने से गले की सूजन और खराश तुरंत कम होती है। यह बैक्टीरिया को भी खत्म करता है।

तुलसी-अदरक-काली मिर्च का काढ़ा

पानी में 5 तुलसी की पत्तियां, 2 काली मिर्च और थोड़ा सा अदरक डालकर उबालें। इसे छानकर गर्मागर्म पीने से गले को आराम मिलता है और इम्युनिटी भी मजबूत होती है।

बिस्तर और तकिए की सफाई करें

हफ्ते में कम से कम एक बार तकिए के कवर, चादर और बिस्तर को धोना जरूरी है। इससे धूल और बैक्टीरिया नहीं जमेंगे और गले की समस्या से बचाव होगा।

गर्म पानी पिएं

सुबह और दिनभर गुनगुना पानी पीने से गला हाइड्रेटेड रहता है और खराश जल्दी ठीक हो जाती है।

कब लें डॉक्टर की सलाह?

अगर गले की खराश लगातार बनी रहती है या इसके साथ बुखार, ज्यादा दर्द या सूजन महसूस हो तो डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।

साफ-सफाई का ध्यान रखकर और इन आसान घरेलू नुस्खों को अपनाकर आप सुबह उठते ही होने वाली गले की खराश से छुटकारा पा सकते हैं।

Leave a Comment