Sonam Kapoor Second Pregnancy : बॉलीवुड की फैंशन क्वीन सोनम कपूर एक बार फिर मम्मी बनने जा रही हैं! जी हां, एक्ट्रेस ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर गजब की फोटोज डालकर दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी दे दी है।
बेबी बंप को इतने ग्रेसफुल तरीके से फ्लॉन्ट करते हुए सोनम को देखकर हर कोई वाह-वाह कर रहा है। पहले काफी दिनों से अफवाहें उड़ रही थीं कि सोनम फिर से प्रेग्नेंट हैं, लेकिन एक्ट्रेस चुप्पी साधे रही थीं। अब आखिरकार उन्होंने फैंस का इंतजार खत्म कर दिया और खुशखबरी शेयर कर दी। सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।
स्टाइलिश अंदाज में बेबी बंप फ्लॉन्ट
सोनम ने पिंक कलर के बॉसी और गॉर्जियस आउटफिट में कई सारी फोटोज पोस्ट की हैं। हर फोटो में वो अपना बेबी बंप बड़े प्यार और कॉन्फिडेंस से दिखा रही हैं। प्रेग्नेंसी ग्लो उनके चेहरे पर अलग ही चमक बिखेर रहा है, देखते ही बनता है! फोटोज के साथ कैप्शन में सोनम ने सिर्फ “mother” लिखा और एक किस इमोजी डाली। इतने में ही सब समझ गए कि मामला क्या है।
2026 की स्प्रिंग में आएगा नन्हा मेहमान
सोनम ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी यही फोटोज डालीं और वहां कैप्शन में खुलासा किया कि उनका दूसरा बेबी 2026 की स्प्रिंग में दुनिया में कदम रखेगा। मतलब अभी से ही घर में एक और खुशियां आने वाली हैं। पोस्ट आते ही फैंस और सेलेब्रिटी दोस्त बधाइयों का तांता लगा दिया। प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर खान, पत्रलेखा समेत कई स्टार्स ने कमेंट करके सोनम को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।
पहले बेटे वायु को 2022 में दिया था जन्म
आपको बता दें कि सोनम और उनके पति आनंद आहूजा ने 20 अगस्त 2022 को अपने पहले बेटे वायु का स्वागत किया था। वायु अब तीन साल का होने वाला है और जल्द ही उसे छोटा भाई या बहन मिलने वाला है। सोनम-अनंद की शादी मई 2018 में हुई थी, जो बॉलीवुड की सबसे ग्रैंड वेडिंग्स में से एक थी। उस शादी में सलमान खान-शाहरुख खान ने जमकर डांस किया था और वो वीडियो आज भी वायरल होते रहते हैं।











