Skoda Kylaq : अक्टूबर 2025 भारतीय ऑटो मार्केट के लिए Skoda के नाम रहा। कंपनी ने न सिर्फ अपनी बिक्री दोगुनी से ज्यादा कर दी, बल्कि कई नए रिकॉर्ड भी कायम कर दिए। Skoda ने इस महीने कुल 8,252 गाड़ियां बेचीं, जो पिछले साल अक्टूबर के मुकाबले 102% ज्यादा है।
सितंबर 2025 से भी 24% का शानदार जंप देखने को मिला। वहीं ग्रुप की दूसरी कंपनी Volkswagen की सेडान Virtus ने अपना ऑल-टाइम हाई सेल्स रिकॉर्ड बना दिया। आइए जानते हैं Skoda की हर गाड़ी ने क्या कमाल किया।
Skoda Kylaq ने मचाया तहलका
नई सब-4 मीटर SUV Skoda Kylaq तो मानो मार्केट में आग लगा रही है! लॉन्च के बाद से लगातार बेस्टसेलर बनी हुई Skoda Kylaq ने अक्टूबर में अकेले 5,078 यूनिट्स बेचीं। महीने-दर-महीने (MoM) ग्रोथ 15% रही। Skoda Kylaq की डिमांड देखकर लग रहा है कि ये साल की सबसे हॉट SUV बनने वाली है।
Skoda Slavia की रफ्तार बरकरार
फैमिली सेडान सेगमेंट में Skoda Slavia का जलवा कायम है। इस बार Skoda Slavia ने 1,648 गाड़ियां बेचीं। पिछले साल के मुकाबले 1% और सितंबर 2025 के मुकाबले 23% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। Skoda Slavia अब भी युवाओं और परिवारों की पहली पसंद बनी हुई है।
Skoda Kushaq का जोरदार कमबैक
हां, Skoda Kushaq की सालाना बिक्री में 45% की गिरावट जरूर आई, लेकिन महीने-दर-महीने ये गाड़ी ने धमाकेदार वापसी की। सितंबर से 59% ज्यादा यानी 1,219 यूनिट्स बिकीं। Skoda Kushaq फिर से रफ्तार पकड़ रही है।
Skoda Kodiaq की शानदार वापसी
प्रिमियम 7-सीटर SUV Skoda Kodiaq ने भी सबको चौंकाया। इस बार Skoda Kodiaq की 305 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल से 46% और सितंबर से 135% ज्यादा है। Skoda Kodiaq फिर से लग्जरी SUV खरीदारों की पसंद बन रही है।
Skoda Octavia RS: 20 मिनट में सोल्ड आउट
स्पोर्टी सेडान का दीवाना जो भी है, वो Skoda Octavia RS के लिए पागल है। कंपनी ने लिमिटेड एडिशन में सिर्फ 100 यूनिट्स लॉन्च की थीं और ऑर्डर बुक खुलते ही महज 20 मिनट में सब बिक गए! Skoda Octavia RS की ये दीवानगी बताती है कि Skoda के फैंस कितने लॉयल हैं।
कुल मिलाकर अक्टूबर 2025 Skoda के लिए गोल्डन मंथ साबित हुआ। Skoda Kylaq, Skoda Slavia, Skoda Kushaq और Skoda Kodiaq की शानदार परफॉर्मेंस ने कंपनी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया।











