Sharadiya Navratri Puja Dates : हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व माना गया है। सालभर में चार बार नवरात्रि आती है, जिनमें चैत्र और आश्विन मास की नवरात्रि को सबसे प्रमुख माना जाता है।
इनमें भी शारदीय नवरात्रि का महत्व अत्यधिक होता है। आम तौर पर नवरात्रि नौ दिनों तक चलती है, लेकिन इस बार तिथि की विशेष स्थिति के कारण नवरात्रि 10 दिनों तक मनाई जाएगी।
मान्यता है कि जब नवरात्रि की तिथियां बढ़ती हैं तो इसे बेहद शुभ और मंगलकारी माना जाता है।
कब से शुरू होंगी शारदीय नवरात्रि 2025
इस वर्ष शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 22 सितंबर 2025, सोमवार से हो रही है। तृतीया तिथि में वृद्धि के कारण इस बार नवरात्रि का एक अतिरिक्त दिन जुड़ रहा है।
शारदीय नवरात्रि का पूरा कार्यक्रम (2025)
22 सितंबर – प्रतिपदा (शैलपुत्री पूजा)
23 सितंबर – द्वितीया (ब्रह्मचारिणी पूजा)
24 सितंबर – तृतीया (चन्द्रघण्टा पूजा)
26 सितंबर – चतुर्थी (कूष्माण्डा पूजा)
27 सितंबर – पंचमी (स्कन्दमाता पूजा)
28 सितंबर – षष्ठी (कात्यायनी पूजा)
29 सितंबर – सप्तमी (कालरात्रि पूजा)
30 सितंबर – अष्टमी (महागौरी पूजा)
1 अक्टूबर – नवमी (सिद्धिदात्री पूजा)
2 अक्टूबर – विजयादशमी (दशहरा)
तिथि बढ़ने का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि की तिथि बढ़ना अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसा होना मां दुर्गा की विशेष कृपा का संकेत होता है।
मां दुर्गा का आगमन 2025 में कैसा रहेगा
इस बार नवरात्रि सोमवार से आरंभ हो रही है और माता रानी का आगमन गज (हाथी) पर होगा। शास्त्रों में हाथी की सवारी को अत्यंत मंगलकारी माना गया है।
मान्यता है कि हाथी पर माता का आगमन सुख-समृद्धि, उन्नति और शुभ फल लेकर आता है।











