देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

Sharadiya Navratri Durga Puja : दुर्गा पूजा में अगर भूल गए ये नियम, तो नाराज हो सकती हैं मां दुर्गा

By Rajat Sharma

Updated on:


Sharadiya Navratri Durga Puja : हिंदू धर्म में मां दुर्गा की पूजा का बेहद खास महत्व माना जाता है। नवरात्रि का पर्व देवी मां के नौ स्वरूपों को समर्पित होता है और हर साल बड़ी श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है।

इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत अब से केवल कुछ ही दिनों बाद होने वाली है। कहा जाता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से मां दुर्गा की पूजा करता है, उसके जीवन से सभी दुख-कष्ट दूर हो जाते हैं।

खास बात यह है कि इस बार नवरात्रि नौ दिनों की बजाय पूरे 10 दिनों तक चलेगी। ऐसे में भक्तगण मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे कि पूजा में कोई कमी न रह जाए।

लेकिन अक्सर अनजाने में कुछ गलतियां हो जाती हैं, जिनसे मां दुर्गा अप्रसन्न हो सकती हैं।

तो आइए जानते हैं शारदीय नवरात्रि में किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए 

नवरात्रि में इन गलतियों से करें परहेज

नींबू का सेवन न करें – व्रत के दौरान नींबू का इस्तेमाल वर्जित माना गया है। कोशिश करें कि इस अवधि में नींबू का प्रयोग बिल्कुल न करें।

दिन में सोने से बचें – कई लोग व्रत रखते समय थकान से बचने के लिए दिन में सो जाते हैं, लेकिन शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि में ऐसा करना अशुभ माना जाता है।

लेदर की चीजों से दूरी बनाएँ – इस पावन पर्व में चमड़े की बनी वस्तुओं का उपयोग नहीं करना चाहिए।

बाल और नाखून न काटें – नवरात्रि के दौरान बाल, नाखून काटना या शेविंग करना अशुभ माना जाता है।

अखंड ज्योत को अकेला न छोड़ें – अगर आप अखंड ज्योत जला रहे हैं तो ध्यान रखें कि घर खाली न छोड़ें।

पूजा के बीच में न उठें – मां दुर्गा की आराधना करते समय बीच में उठकर सामान लाना शुभ नहीं माना जाता। पूजा शुरू करने से पहले सारी तैयारी पूरी कर लें।

स्वच्छता का रखें ध्यान – नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन स्नान करके शुद्ध होकर ही पूजा में शामिल हों।

इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त कर सकते हैं और अपने जीवन को सकारात्मकता और समृद्धि से भर सकते हैं।

Leave a Comment