देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

Tata Punch पर मिल रहा 1.58 लाख रुपये तक का फायदा, देखें पूरी डिटेल

By Rajat Sharma

Published on:


Tata Punch : फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है और बाजार में कारों की बुकिंग का सिलसिला जोरों पर है। अगर आप भी इस त्योहारों के मौसम में नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए किसी तोहफे से कम नहीं। देसी कार दिग्गल टाटा मोटर्स अपनी बेस्टसेलिंग एसयूवी टाटा पंच पर 1.58 लाख रुपये तक के जबरदस्त बेनिफिट्स दे रही है।

इसमें 1.55 लाख तक की जीएसटी टैक्स कटौती और 45,000 रुपये तक के एक्स्ट्रा बेनिफिट्स शामिल हैं। डिटेल्स जानने के लिए अपने नजदीकी डीलरशिप पर चेक कर लें। चलिए, अब टाटा पंच के शानदार फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में डिटेल में बात करते हैं।

टाटा पंच की कीमत इतनी है

टाटा पंच में 10.25-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम है, जो एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले से कनेक्ट होता है। ऊपर से वायरलेस फोन चार्जर, ग्रैंड कंसोल, रियर एसी वेंट्स और टाइप-C यूएसबी फास्ट चार्जर जैसे फीचर्स इसे और मजेदार बनाते हैं। जीएसटी 2.0 रिफॉर्म्स के बाद टाटा पंच की शुरुआती एक्स-शोरूम प्राइस 5.49 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप मॉडल में 9.30 लाख रुपये तक जाती है।

सेफ्टी के मामले में टाटा पंच को ग्लोबल NCAP और भारत NCAP ने फैमिली कार के लिए क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग थमाई है। यानी टाटा पंच न सिर्फ स्टाइलिश एसयूवी है, बल्कि सेफ्टी का भी पूरा ध्यान रखती है।

कार का पावरट्रेन कैसा है

टाटा पंच का पावरट्रेन भी कमाल का है। इसमें 1.2-लीटर का 3-सिलेंडर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन फिट किया गया है, जो 86 bhp की मैक्सिमम पावर और 113 Nm का पीक टॉर्क देता है। टाटा पंच सीएनजी और इलेक्ट्रिक वर्जन में भी उपलब्ध है, जो बजट और ईको-फ्रेंडली ड्राइविंग वालों के लिए परफेक्ट है।

कंपनी का दावा है कि टाटा पंच पेट्रोल वैरिएंट में करीब 21 किलोमीटर प्रति लीटर और सीएनजी मॉडल में 27 किलोमीटर तक का माइलेज देगी। तो अगर आप टाटा पंच जैसी किफायती और पावरफुल एसयूवी ढूंढ रहे हैं, तो ये फेस्टिव ऑफर मिस न करें।

Leave a Comment