देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ का जनपद अधिवेशन संपन्न, सत्यपाल सिंह को चुना अध्यक्ष।

By Rajat Sharma

Published on:

उत्तरकाशी(रोबिन वर्मा): शुक्रवार को उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ का जनपद अधिवेशन कार्यक्रम अध्यक्ष गढ़वाल मंडल उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के निर्देशन के क्रम में संघ भवन लोक निर्माण विभाग उत्तरकाशी में संपन्न हुआ , जिसमें प्रांतीय व मंडलीय कार्यकारिणी के पदाधिकारीयो के साथ-साथ जनपद उत्तरकाशी के दोनों शाखों बड़कोट, पुरोला एवं उत्तरकाशी के सदस्यों द्वारा प्रतिभा किया गया ,जिसमें सर्वसहम्मति से इं. सत्यपाल सिंह को जनपद अध्यक्ष एवं इं. लोकेंद्र बिष्ट को जनपद सचिव चुना गया। वही इस दौरान शाखा बड़कोट पुरोला में इं. सुभाष नौटियाल अध्यक्ष एवं इं. कमलेश चौहान सचिव चुने गए,साथ ही शाखा उत्तरकाशी में इं नरेंद्र रावत अध्यक्ष एवं इं प्रदीप मटूड़ा सचिव चुने गए।


इस दौरान सदस्यों के द्वारा प्रमुख समस्याएं कार्यकारिणी के सम्मुख समाधान के लिए रखी गई, जिसमें वर्ष 2018 के बाद नियुक्त कनिष्ठ अभियंताओं को प्रथम एसीपी का लाभ पूर्व की भांति 10 वर्षों की सेवा के उपरांत दिया जाए , स्थानांतरण एक्ट में अति दुर्गम की श्रेणी भी रखी जाए, विभागों में मेट व बेलदार के पदों पर भर्ती की जाए, पदोन्नति में separate Gallary की व्यवस्था की जाए ।

इस दौरान बैठक में प्रांतीय कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष इं मुकेश बहुगुणा, सचिव सतीश भट्ट, दीपक बहुगुणा, संगठन सचिव प्रमोद नेगी वह मंडल के कार्यकालिनी के मंडल अध्यक्ष इं आशीष यादव सचिव दीपक सिंह के साथ सहायक अभियंता इं धर्मवीर तोमर , इं लक्ष्मीकांत गुप्ता, इं पंकज अग्रवाल, इं मुनेंद्र राजपूत आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment