देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

Samsung Galaxy S26 Series : iPhone जैसा दिखेगा सैमसंग का अगला स्मार्टफोन, पहली झलक आई सामने

By Rajat Sharma

Published on:


Samsung Galaxy S26 Series : सैमसंग फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी! सैमसंग अब एक ऐसे स्मार्टफोन की तैयारी में है, जो दिखने में iPhone जैसा होगा। जी हां, एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग की अपकमिंग Samsung Galaxy S26 Series में इनोवेटिव डिजाइन देखने को मिल सकता है। यह सीरीज पिछले काफी समय से चर्चा में है और इसके कई लीक्स भी सामने आ चुके हैं।

एक मशहूर टिप्स्टर ने हाल ही में Samsung Galaxy S26 Series के डमी यूनिट्स की तस्वीरें लीक की हैं, जो यह संकेत दे रही हैं कि कंपनी अपने नए फोन्स के डिजाइन में बड़ा बदलाव करने जा रही है। अगले साल 2025 में ‘प्लस’ वेरिएंट की जगह ‘एज’ मॉडल और वेनिला मॉडल की जगह ‘प्रो’ ब्रांडेड हैंडसेट लॉन्च हो सकता है। साथ ही, Samsung Galaxy S26 Ultra टॉप-ऑफ-द-लाइन वेरिएंट के रूप में धूम मचाने को तैयार है।

सैमसंग गैलेक्सी S26 सीरीज की डमी तस्वीरें लीक टिप्स्टर सन्नी डिक्सन (@SonnyDickson) ने एक X पोस्ट में Samsung Galaxy S26 Series के तीन डमी हैंडसेट्स की तस्वीर शेयर की है। इनमें बाएं से दाएं Galaxy S26 Pro, Galaxy S26 Edge, और Galaxy S26 Ultra होने की उम्मीद है। खास बात यह है कि Galaxy S26 Edge का रैक्टेंगुलर कैमरा आइलैंड इसे सबसे अलग बनाता है।

यह डिजाइन Galaxy S25 Edge के साधारण डुअल-लेंस बंप से बिल्कुल जुदा है। लेकिन ध्यान रहे, ये डमी यूनिट्स हैं, जो लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स और CAD रेंडर्स पर आधारित हैं। ये हमें फाइनल प्रोडक्ट की एक झलक तो दे सकते हैं, लेकिन असली डिजाइन में कुछ बदलाव भी हो सकते हैं। अगर ये तस्वीरें सही हैं, तो Samsung Galaxy S26 Series में iPhone से प्रेरित डिजाइन देखने को मिल सकता है।

iPhone जैसा होगा गैलेक्सी S26 एज का लुक

अगर लीक सही हैं, तो Galaxy S26 Edge का डिजाइन Apple के अपकमिंग iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max से मिलता-जुलता हो सकता है। वहीं, Galaxy S26 Pro और Galaxy S26 Ultra में Galaxy S25 Series जैसा ही डिजाइन रहने की उम्मीद है, जिसमें वर्टिकली अलाइन्ड रियर कैमरा एक कॉम्पैक्ट पिल-शेप्ड आइलैंड में होगा। यह डिजाइन सैमसंग के सिग्नेचर स्टाइल को बनाए रखेगा, लेकिन Galaxy S26 Edge का iPhone जैसा लुक फैन्स को चौंका सकता है।

Qi2 वायरलेस चार्जिंग का कमाल

लीक हुए डमी मॉडल्स की सबसे खास बात है पीछे की तरफ एक सर्कुलर रिंग, जो Qi2 वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट की ओर इशारा करती है। अगर यह रिंग काम करती है, तो Samsung Galaxy S26 Series सैमसंग की पहली फ्लैगशिप सीरीज होगी, जो Qi2 वायरलेस चार्जिंग के साथ आएगी। टिप्स्टर के मुताबिक, सैमसंग फरवरी 2026 में Galaxy S26 Series लॉन्च कर सकता है। यह खबर सैमसंग फैन्स के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है!

Leave a Comment