देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

Sabudana Kathi Roll : सिर्फ 25 मिनट में घर पर बनाएं क्रिस्पी साबूदाना काठी रोल, बच्चों के लिए परफेक्ट

By Rajat Sharma

Updated on:


Sabudana Kathi Roll : अक्सर नाश्ते में रोज़ाना की रोटी-सब्जी या पराठा खाकर लोग बोर हो जाते हैं।

ऐसे में लोग पोहा, उपमा या हलवा जैसे विकल्प आज़माते हैं, लेकिन अगर आप कुछ नया, स्वादिष्ट और एनर्जी से भरपूर ट्राई करना चाहते हैं तो साबूदाना काठी रोल आपके लिए एकदम परफेक्ट ऑप्शन है।

साबूदाना से बनी ये डिश व्रत में तो बहुत लोकप्रिय है, लेकिन अब इसे रोज़मर्रा के नाश्ते में भी शामिल किया जा रहा है।

बच्चों के टिफिन या ऑफिस के लिए क्विक और टेस्टी नाश्ते की तलाश में हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए बिल्कुल सही है।

अगर आपने साबूदाना पहले से भिगो कर रखा है, तो ये रोल सिर्फ 25-30 मिनट में तैयार हो जाएगा।

साबूदाना काठी रोल के लिए सामग्री

  • साबूदाना – 1 कप (भिगोया हुआ)
  • उबले आलू – 2 मध्यम आकार के
  • मूंगफली पाउडर – 2 बड़े चम्मच
  • हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई
  • धनिया पत्ता – 2 बड़े चम्मच (कटा हुआ)
  • नमक – स्वादानुसार
  • काली मिर्च पाउडर – ½ छोटा चम्मच
  • घी/तेल – रोल सेंकने के लिए
  • सिंघाड़ा या राजगिरा आटा – 1 कप (रोल बनाने के लिए)
  • दही – ½ कप
  • हरी चटनी और मीठी चटनी – परोसने के लिए

बनाने की विधि

सबसे पहले भीगे हुए साबूदाना से अतिरिक्त पानी निकाल दें। अब उबले आलू, मूंगफली पाउडर, हरी मिर्च और नमक के साथ अच्छी तरह मैश कर लें।

तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे रोल बना लें। तवा गरम करें, हल्का तेल डालें और रोल्स को सुनहरा भूरा होने तक सेंक लें।

सिंघाड़ा या राजगिरा आटे से पतली रोटी बेलें और तवे पर हल्का सा सेक लें। रोटी पर तैयार साबूदाना रोल रखें, ऊपर से हरी और मीठी चटनी डालें।

रोटी को रोल की तरह लपेटें, हल्का सा सेंकें और गरमागरम परोसें।

ये साबूदाना काठी रोल न सिर्फ स्वाद में लाजवाब है बल्कि आपके नाश्ते को भी हेल्दी और एनर्जी से भरपूर बनाता है।

Leave a Comment