Rollme Hero T5 : रोलमी ने अपनी नई फ्लैगशिप स्मार्टवॉच Rollme Hero T5 को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है, जो आपके स्वास्थ्य और फिटनेस को ट्रैक करने का शानदार तरीका लेकर आई है।
यह स्मार्टवॉच न सिर्फ स्टाइलिश है, बल्कि इसमें ECG मॉनिटरिंग, हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन जैसे कई एडवांस हेल्थ फीचर्स भी हैं। अगर आप फिटनेस, वेलनेस और कनेक्टिविटी को एक साथ चाहते हैं, तो यह स्मार्टवॉच आपके लिए परफेक्ट है। आइए जानते हैं, क्या है Rollme Hero T5 में खास।
रोलमी हीरो T5 के धांसू फीचर्स
गिज्मोचाइना की रिपोर्ट के मुताबिक, Rollme Hero T5 में 1.43 इंच की गोल AMOLED डिस्प्ले है, जो शार्प और वाइब्रेंट विजुअल्स देती है। इसका मजबूत मेटल बॉडी डिजाइन इसे प्रीमियम लुक देता है।
इसमें दो फिजिकल बटन हैं – एक घूमने वाला क्राउन जो आसान नेविगेशन के लिए है और दूसरा डेडिकेटेड ECG सेंसर बटन। यह स्मार्टवॉच ब्लूटूथ कॉलिंग को भी सपोर्ट करती है, क्योंकि इसमें बिल्ट-इन माइक्रोफोन और स्पीकर दिए गए हैं। IP68 रेटिंग की वजह से यह धूल और पानी से भी पूरी तरह सुरक्षित है।
इस स्मार्टवॉच की सबसे बड़ी खासियत इसका ECG फंक्शन है। यह सटीक सेंसर के साथ आपके हृदय की सेहत को मॉनिटर करता है। इतना ही नहीं, Rollme Hero T5 में इंटेलिजेंट फिजिकल एग्जामिनेशन मोड भी है, जो हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन, ब्लड प्रेशर, स्ट्रेस, बॉडी टेम्परेचर, स्लीप साइकिल, बॉडी कंपोजिशन और हार्ट रेट वेरिएबिलिटी जैसे डेटा को एक साथ जोड़ता है।
यह स्मार्टवॉच कई स्पोर्ट्स मोड्स के साथ एक्टिविटी ट्रैकिंग करती है और रियल-टाइम फिटनेस डेटा देती है, ताकि आप अपने ट्रेनिंग गोल्स को आसानी से पूरा कर सकें।
दमदार बैटरी, लंबा बैकअप
Rollme Hero T5 में 450mAh की बैटरी है, जो सिंगल चार्ज पर 30 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम देती है। यह स्मार्टवॉच AI वॉयस असिस्टेंट, नोटिफिकेशन, म्यूजिक कंट्रोल और कस्टमाइजेबल वॉच फेस जैसे फीचर्स से लैस है। यानी, यह न सिर्फ आपके स्वास्थ्य का ध्यान रखती है, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी को भी आसान बनाती है।
कीमत और ऑफर का धमाका
Rollme Hero T5 को ब्लैक और सिल्वर कलर में लॉन्च किया गया है और इसके साथ सिलिकॉन स्ट्रैप मिलता है। इस स्मार्टवॉच की कीमत सिर्फ $49 (लगभग 4,300 रुपये) रखी गई है। खास बैक-टू-स्कूल प्रमोशन के तहत, रोलमी के ऑफिशियल स्टोर से खरीदने वाले पहले 100 ग्राहकों को फ्री में लेदर स्ट्रैप और स्टेनलेस स्टील स्ट्रैप भी मिलेगा।











