Rental Prices : बेंगलुरु में किराए (Rental Prices) ने एक बार फिर सुर्खियां बटोर ली हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर एक पोस्ट ने तहलका मचा दिया, जिसमें पनथुर इलाके के एक 2BHK फ्लैट का किराया और सिक्योरिटी डिपॉजिट (Security Deposit) देखकर लोग हैरान रह गए।
इस वायरल पोस्ट के अनुसार, मकान मालिक ने हर महीने ₹70,000 किराया और ₹5 लाख सिक्योरिटी डिपॉजिट (Security Deposit) की मांग की है। यह सुनते ही लोग दंग रह गए और उन्होंने इसकी तुलना यूरोप के बड़े शहरों से शुरू कर दी।
पोस्ट शेयर करने वाले यूजर ने लिखा, “70 हजार रुपये किराया? यह तो कई यूरोपीय शहरों के अपार्टमेंट्स से भी ज्यादा है। आखिर कौन लोग इतना किराया दे सकते हैं, वह भी ऐसे इलाके में जो ट्रैफिक और भीड़भाड़ के लिए बदनाम है?”
पनथुर की सच्चाई
पनथुर इलाका पहले से ही ट्रैफिक जाम और खराब सड़कों के लिए कुख्यात है। Reddit पर कई लोगों ने सवाल उठाया कि इतना किराया (Rental Prices) इस इलाके के लिए बिल्कुल जायज नहीं है। एक यूजर ने लिखा, “लोग सिर्फ ऑफिस के पास रहने के लिए इतने छोटे घर के लिए इतना किराया दे रहे हैं, लेकिन फिर भी उन्हें रेलवे अंडरपास पर घंटों ट्रैफिक में फंसना पड़ता है।”
एक अन्य यूजर ने तंज कसते हुए कहा, “70 हजार रुपये सिर्फ 2BHK के लिए? वह भी ऐसे इलाके में जहां बारिश में सड़कें तालाब बन जाती हैं।” बेंगलुरु का यह इलाका अपनी इन समस्याओं के लिए पहले से ही चर्चा में रहता है, और अब किराए (Rental Prices) ने लोगों का गुस्सा और बढ़ा दिया है।
EMI बनाम किराया
कई यूजर्स ने इस भारी-भरकम किराए की तुलना बैंक की EMI से की। उनका कहना था कि अगर कोई हर महीने ₹70,000 किराया (Rental Prices) दे सकता है, तो वह उसी रकम से घर खरीदने की EMI चुका सकता है। एक यूजर ने लिखा, “इतना किराया देना तो बेवकूफी है। कम से कम EMI चुकाने पर कुछ साल बाद प्रॉपर्टी तो अपनी होगी।”
इसके अलावा, ₹5 लाख का सिक्योरिटी डिपॉजिट (Security Deposit) भी लोगों के गुस्से का बड़ा कारण बना। एक यूजर ने गुस्से में लिखा, “5 लाख डिपॉजिट? ये मकान मालिक खुद को क्या समझता है?” यह सवाल हर किसी के मन में है कि आखिर इतना भारी डिपॉजिट क्यों?
पनथुर में किराया कितना सही?
पनथुर में रहने वाले कुछ लोगों ने दावा किया कि इस इलाके में सामान्य किराया (Rental Prices) ₹40,000 से ₹45,000 के बीच है। उनका कहना है कि ₹70,000 का किराया किसी भी तरह से वाजिब नहीं है। कई लोगों का मानना है कि मकान मालिक को जल्द ही अपनी मांग कम करनी पड़ेगी, क्योंकि इतना किराया देना हर किसी के बस की बात नहीं।
बेंगलुरु का रियल एस्टेट बाजार पहले ही ऊंचे किराए और भारी सिक्योरिटी डिपॉजिट (Security Deposit) के लिए बदनाम है। लेकिन इस बार पनथुर के इस 2BHK फ्लैट ने सोशल मीडिया पर बहस की आग को और भड़का दिया है। सवाल यह है कि क्या भारत का आईटी हब कहलाने वाला बेंगलुरु किराए के मामले में वाकई यूरोप से भी महंगा हो गया है?











