Realme Neo 7 Turbo : रियलमी ने अपने पॉपुलर नियो 7 टर्बो डिवाइस का एक नया वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। इस नए फोन का नाम Realme Neo 7 Turbo AI Edition है। कंपनी ने इसे अभी चीन में उतारा है। इस Realme Neo 7 Turbo AI Edition को कंपनी एक कस्टमाइज्ड डिवाइस के तौर पर M-Zone ब्रैंडिंग के साथ प्रमोट कर रही है।
AI एडिशन में बैक पैनल पर चाइना मोबाइल का लोगो लगा हुआ है और यह ऑपरेटर ऐप्स व सर्विसेज के साथ प्रीलोडेड आता है। फोन के होम स्क्रीन पर बड़ा बदलाव नजर आता है। होम स्क्रीन पर लेफ्ट स्वाइप करने पर यूजर्स को चाइना मोबाइल के ‘मैंगो कार्ड क्लब’ का डेडिकेटेड पैनल दिखेगा।
रियलमी नियो 7 टर्बो AI एडिशन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
कंपनी इस Realme Neo 7 Turbo AI Edition में 6.8 इंच का फ्लैट डिस्प्ले दे रही है। यह डिस्प्ले 144Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में Dimensity 9400e चिपसेट फिट किया गया है।
फोटोग्राफी के लिए इस Realme Neo 7 Turbo AI Edition में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन लेंस के साथ एक 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा शामिल है। फोन का मेन कैमरा OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन फीचर को सपोर्ट करता है।
फोन में दी गई बैटरी 7200mAh की है, जो 100 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Realme Neo 7 Turbo AI Edition का बैक पैनल ट्रांसपैरेंट डिजाइन वाला है, जिससे यूजर्स को फोन में मौजूद NFC कॉइल एलिमेंट्स नजर आते हैं।
इसके अलावा यहां टेक्सचर्ड डिजाइन और DART का निशान मिलेगा। ओएस की बात करें तो यह Realme Neo 7 Turbo AI Edition Realme UI 6.0 पर चलता है। साथ ही यह फोन IP69 वॉटरप्रूफ रेटिंग के साथ आता है।
कुछ दिन पहले हुई रियलमी 15T भी एंट्री
रियलमी ने हाल ही में भारत में Realme 15T स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। यह फोन 120Hz के रिफ्रेश रेट वाले 6.57 इंच के फुल HD+ OLED डिस्प्ले के साथ आता है।
इसमें 12GB तक की RAM और 256GB तक का इंटरनल स्टोरेज मिलेगा। फोन में कंपनी Dimensity 6400 Max चिपसेट ऑफर कर रही है। फोन का मेन और सेल्फी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। यह Realme 15T 7000mAh की बैटरी से लैस है, जो 60 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।











