देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

Samsung Galaxy S26 के दमदार फीचर्स लीक, कैमरा में दिखा बड़ा अपग्रेड

By Rajat Sharma

Published on:


Advertisement

Samsung Galaxy S26 : साउथ कोरियन टेक दिग्गज Samsung कुछ महीनों में अपना नेक्स्ट फ्लैगशिप लाइनअप पेश करने वाला है। लीक और अफवाहों की मानें तो Samsung Galaxy S26 में जबरदस्त कैमरा अपग्रेड्स आने वाले हैं। इस फोन के कैमरा, चिपसेट, बैटरी और बाकी फीचर्स की डिटेल्स सामने आ गई हैं। चलिए, आपको बताते हैं कि Samsung Galaxy S26 में कौन-कौन से स्पेसिफिकेशंस होंगे और क्या-क्या अपग्रेड्स मिलने वाले हैं।

Samsung Galaxy S26 के संभावित स्पेसिफिकेशंस

पॉपुलर टिप्सटर देबायन रॉय ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X (जिसे पहले Twitter कहा जाता था) पर Samsung Galaxy S26 से जुड़ी ताजा जानकारी शेयर की है। इस डिवाइस में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.3 इंच का M14 AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। पावरफुल परफॉर्मेंस के लिए कंपनी का अपना इन-हाउस Exynos 2600 प्रोसेसर मिलेगा। लंबे पावर बैकअप के लिए Samsung Galaxy S26 में 4300mAh की बैटरी दी जा सकती है।

Samsung Galaxy S26 में 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा और यह IP68 रेटिंग के साथ आएगा। फोन की मोटाई सिर्फ 6.9mm रखी जा सकती है, जो मौजूदा Samsung Galaxy S25 की 7.2mm मोटाई से काफी पतला सुधार है। सॉफ्टवेयर और Galaxy AI फीचर्स में भी अपग्रेड्स देखने को मिल सकते हैं।

फोन के कैमरा को मिल सकता है धांसू अपग्रेड

फोटोग्राफी लवर्स के लिए Samsung Galaxy S26 में खास अपग्रेड्स आने वाले हैं। इस डिवाइस में OIS सपोर्ट वाला 50MP मेन कैमरा लेंस मिल सकता है। साथ ही सेटअप में 50MP अल्ट्रावाइड लेंस और 12MP टेलीफोटो सेंसर भी शामिल होगा। बता दें, पिछले Samsung Galaxy S25 में 10MP टेलीफोटो लेंस और 12MP अल्ट्रावाइड कैमरा सेंसर था।

Samsung Galaxy S26 सीरीज को ग्लोबल मार्केट में अगले साल जनवरी या फरवरी में लॉन्च किया जा सकता है। ऐसे में बाकी स्पेसिफिकेशंस की लीक जल्द सामने आएंगी। अभी जो जानकारी आई है, उसे फाइनल न मानें क्योंकि कंपनी अक्सर लास्ट मोमेंट में बदलाव और अपग्रेड्स का खुलासा करती है।

Leave a Comment