Poha Kheer Recipe : नाश्ते में हो या शाम की हल्की भूख में, पोहा हमेशा से हर घर की पसंदीदा डिश रही है।
इसे बनाना आसान भी है और यह झटपट तैयार भी हो जाता है। स्वाद के साथ–साथ यह सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।
लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसी पोहे से आप एक ऐसी डिश बना सकते हैं, जो खाने में खीर जैसी हो और दिखने में रबड़ी जैसी?
जी हां, आज हम आपके लिए लेकर आए हैं पोहा खीर की स्पेशल रेसिपी। यह खीर इतनी गाढ़ी, मलाईदार और जायकेदार होती है कि खाने वाला कह उठेगा – “वाह, रबड़ी से भी स्वादिष्ट!”
पोहा खीर बनाने के लिए सामग्री
इस खीर को बनाने के लिए ज्यादा मेहनत और सामान की जरूरत नहीं है। जो चीजें आप रोज़ाना इस्तेमाल करती हैं, वही इसमें काम आएंगी।
- आधा कप पोहा
- 2 बड़े चम्मच देसी घी
- 4 कप दूध
- चीनी स्वादानुसार
- इलायची पाउडर
- काजू, किशमिश, पिस्ता
- सजावट के लिए गुलाब की पंखुड़ियां
पोहा खीर बनाने की विधि
सबसे पहले पैन को गैस पर चढ़ाएं और उसमें घी गरम करें।
अब उसमें कटे हुए काजू, किशमिश और पिस्ता डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें और अलग निकाल लें।
उसी पैन में अब पोहा डालकर हल्का भून लें।
इसके बाद उसमें दूध डालें और मीडियम आंच पर 5–10 मिनट तक पकने दें।
बीच–बीच में इसे चलाते रहें ताकि खीर तली में लगे नहीं।
कुछ ही देर में पोहा फूल जाएगा और दूध गाढ़ा हो जाएगा।
अब इसमें इलायची पाउडर, चीनी और भुने हुए ड्राई फ्रूट्स डालें।
तैयार है आपकी मलाईदार और रबड़ी जैसी पोहा खीर।
इसे गुलाब की पंखुड़ियों से सजाकर ठंडी–ठंडी सर्व करें और परिवार व मेहमानों को खास अंदाज़ में खिलाएं।
यह डिश स्वाद के साथ–साथ हेल्दी भी है। बच्चे हों या बड़े, हर किसी को यह डेसर्ट ज़रूर पसंद आएगा।











