POCO M7 Plus 5G: POCO ने भारत में अपने धांसू स्मार्टफोन POCO M7 Plus 5G का 4GB रैम वाला लिमिटेड एडिशन वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। पिछले महीने कंपनी ने इस फोन के 6GB और 8GB रैम वेरिएंट पेश किए थे, और अब 4GB वेरिएंट के साथ बजट सेगमेंट में तहलका मचाने की तैयारी है। इस नए मॉडल के स्पेसिफिकेशन्स बाकी वेरिएंट्स जैसे ही हैं, यानी रैम को छोड़कर कोई बदलाव नहीं।
POCO M7 Plus 5G में 7000mAh की दमदार बैटरी है, जो 33W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि इस प्राइस रेंज में इतनी बड़ी बैटरी वाला कोई दूसरा फोन नहीं है। फोन में स्नैपड्रैगन 6s जेन 3 प्रोसेसर है, जो शानदार परफॉर्मेंस देता है। और हां, इसकी कीमत सुनकर आप खुशी से झूम उठेंगे! आइए, जानते हैं इस फोन की पूरी डिटेल्स…
11 हजार से कम में धमाल मचाएगा POCO
POCO M7 Plus 5G का 4GB लिमिटेड एडिशन “POCO Festive MADness” कैंपेन का हिस्सा है। यह फोन फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल में 23 सितंबर से उपलब्ध होगा। फ्लिपकार्ट प्लस और ब्लैक मेंबर्स को 22 सितंबर से अर्ली एक्सेस मिलेगा। कंपनी ने हिंट दिया है कि इसकी कीमत 10,XXX रुपये होगी, यानी 11,000 रुपये से कम। सटीक कीमत 15 सितंबर को दोपहर 12 बजे अनाउंस की जाएगी।
लॉन्च के समय, POCO M7 Plus 5G के 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये और 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये थी। अभी फ्लिपकार्ट पर 6GB वेरिएंट 13,499 रुपये और 8GB वेरिएंट 14,499 रुपये में लिस्टेड है। यह फोन एक्वा ब्लू, कार्बन ब्लैक और क्रोम सिल्वर जैसे स्टाइलिश कलर्स में आएगा।
POCO M7 Plus 5G की खासियत
POCO M7 Plus 5G में 6.9 इंच की फुल-एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2340 पिक्सेल, 144Hz रिफ्रेश रेट, 288Hz टच सैंपलिंग रेट और 850 निट्स ब्राइटनेस है। कंपनी का दावा है कि इस सेगमेंट में यह सबसे बड़ा डिस्प्ले है। डिस्प्ले को लो ब्लू लाइट, फ्लिकर-फ्री और सर्कैडियन स्टैंडर्ड्स के लिए ट्रिपल TÜV रीनलैंड सर्टिफिकेशन मिला है। फोन में स्नैपड्रैगन 6s जेन 3 चिपसेट, 8GB तक LPDDR4x रैम और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज है। यह एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड हाइपरओएस 2.0 पर चलता है और दो साल तक ओएस अपग्रेड व चार साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।
कैमरा और बैटरी का जलवा
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए POCO M7 Plus 5G में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा और एक सेकेंडरी कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन की 7000mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी 33W फास्ट चार्जिंग और 18W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का कहना है कि इतनी बड़ी बैटरी के साथ यह सेगमेंट का सबसे पतला फोन है। आप इसकी बैटरी से 144 घंटे तक ऑफलाइन म्यूजिक सुन सकते हैं।
कनेक्टिविटी और सेफ्टी फीचर्स
POCO M7 Plus 5G में 5G, 4G, ब्लूटूथ 5.1, वाई-फाई, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन्स हैं। सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन IP64 रेटिंग के साथ धूल और पानी से सुरक्षित है। इसका वजन 217 ग्राम और मोटाई 8.40mm है, जो इसे स्टाइलिश और पोर्टेबल बनाता है।











