देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

PM Kisan 21वीं किस्त जारी, 9 करोड़ किसानों के खाते में पहुंचा पैसा

By Rajat Sharma

Published on:


Advertisement

PM Kisan : देश के करोड़ों किसानों का वो लंबा इंतजार आखिरकार आज खत्म हो गया! अगर आप भी खेती करते हैं और PM Kisan योजना के लाभार्थी हैं, तो फटाफट अपना बैंक अकाउंट चेक कर लीजिए। हो सकता है आपके फोन पर वो खुशखबरी वाला मैसेज आ चुका हो, जिसका आप त्योहारों के बाद से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर से PM Kisan सम्मान निधि की 21वीं किस्त रिलीज कर दी है। रबी की बुवाई के इस महत्वपूर्ण मौसम में ये 2000 रुपये की मदद किसानों के लिए दिवाली का दूसरा तोहफा जैसी है।

9 करोड़ किसानों के चेहरे पर मुस्कान

इससे पहले केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने X (पहले ट्विटर) पर बताया था कि आज दोपहर करीब 1:30 बजे PM मोदी करीब 9 करोड़ किसानों के खातों में PM Kisan की 21वीं किस्त ट्रांसफर कर देंगे। थोड़ी देरी हुई, लेकिन खुशखबरी आखिरकार आ ही गई। अब करोड़ों किसान परिवारों के घर में खुशी की लहर दौड़ रही है।

इन राज्यों के किसानों को पहले ही मिल गए पैसे

देश के ज्यादातर राज्यों में आज PM Kisan 21वीं किस्त आई है, लेकिन हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के किसानों को ये राशि पहले ही मिल चुकी है। वजह थी इन राज्यों में आई भयंकर प्राकृतिक आपदाएं। बाढ़ और भूस्खलन ने फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया था। मुश्किल वक्त में किसानों का हौसला बनाए रखने के लिए सरकार ने PM Kisan की 21वीं किस्त इन राज्यों में एडवांस ट्रांसफर कर दी थी।

आपके खाते में नहीं आए 2000 रुपये? ये हो सकती है बड़ी वजह

खुशखबरी के बीच कुछ किसान भाई-बहन परेशान भी हो रहे होंगे कि उनके खाते में PM Kisan की 21वीं किस्त क्यों नहीं आई। घबराइए मत, ज्यादातर मामलों में वजह सिर्फ एक है – e-KYC पूरा नहीं होना। सरकार ने फर्जीवाड़ा रोकने और पारदर्शिता के लिए e-KYC को अनिवार्य कर रखा है।

इसके अलावा अगर आधार कार्ड, बैंक अकाउंट और जमीन के कागजात में नाम में कोई अंतर है, या आप किराए की जमीन पर खेती करते हैं, तो भी PM Kisan की किस्त रुक सकती है। अच्छी बात ये है कि इसे आसानी से ठीक किया जा सकता है। नजदीकी CSC सेंटर जाइए या pmkisan.gov.in पर जाकर e-KYC पूरा कर लीजिए। जैसे ही सबकुछ सही हो जाएगा, आपकी रुकी हुई PM Kisan की किस्त अगली बार जरूर आ जाएगी।

Leave a Comment