देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

Oppo A6 5G : 6830mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला नया 5G फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे

By Rajat Sharma

Published on:


Oppo A6 5G : चीन की टेक्नोलॉजी कंपनी ओप्पो एक बार फिर अपने नए स्मार्टफोन के साथ धमाल मचाने को तैयार है। हाल ही में TENAA सर्टिफिकेशन डेटाबेस में मॉडल नंबर PLS120 वाले एक डिवाइस को स्पॉट किया गया है। खबरों की मानें तो यह फोन Oppo A6 5G के नाम से लॉन्च हो सकता है। इसकी जानकारी टेक्नोलॉजी वेबसाइट द टेक आउटलुक ने दी है।

लीक हुई जानकारी के मुताबिक, Oppo A6 5G में 6.67 इंच का शानदार डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल का दमदार कैमरा और 6830mAh की तगड़ी बैटरी मिलने वाली है। इसके अलावा 12GB रैम और 512GB स्टोरेज जैसे फीचर्स इस फोन को और खास बनाते हैं। आइए, इस फोन के सभी फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स को विस्तार से जानते हैं।

Oppo A6 5G के शानदार फीचर्स

TENAA लिस्टिंग के अनुसार, Oppo A6 5G में 6.57 इंच का AMOLED डिस्प्ले होगा, जो 1080×2372 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ आएगा। यह डिस्प्ले 10-बिट कलर्स को सपोर्ट करेगा, जिससे आपको वाइब्रेंट और शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलेगा। Oppo A6 5G में 8GB और 12GB रैम के ऑप्शन्स होंगे, साथ ही 128GB और 512GB इंटरनल स्टोरेज भी मिलेगा। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें 2.4GHz ऑक्टा-कोर चिपसेट होगा, हालांकि इसका नाम अभी सामने नहीं आया है।

कैमरा और बैटरी का दमदार कॉम्बिनेशन

Oppo A6 5G फोटोग्राफी लवर्स के लिए भी खास होने वाला है। इस फोन में LED फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलेगा, जो शानदार तस्वीरें खींचने में सक्षम होगा। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर भी होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। बैटरी की बात करें तो Oppo A6 5G में 6830mAh की दमदार बैटरी होगी, जो लंबे समय तक चलने का दम रखती है। फोन का डाइमेंशन 158.2 × 75.02 × 8mm और वजन 185 ग्राम होगा। यह स्टाइलिश डार्क ब्लू फिनिश में उपलब्ध होगा।

सिक्योरिटी और कनेक्टिविटी में भी अव्वल

Oppo A6 5G में बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। साथ ही फेस रिकॉग्निशन और ड्यूल सिम सपोर्ट जैसे फीचर्स भी होंगे। यह फोन उन यूजर्स के लिए शानदार ऑप्शन होगा, जो स्टाइल, परफॉर्मेंस और सिक्योरिटी का बेहतरीन मिश्रण चाहते हैं।

कब होगा लॉन्च?

Oppo ने अभी तक Oppo A6 5G की लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन माना जा रहा है कि यह फोन जल्द ही चीन में लॉन्च होगा। इसके बाद कंपनी इसे भारत और दूसरे मार्केट्स में भी पेश कर सकती है। टेक्नोलॉजी लवर्स के लिए Oppo A6 5G एक ऐसा स्मार्टफोन होने वाला है, जो अपनी कीमत और फीचर्स के दम पर मार्केट में तहलका मचा सकता है।

Leave a Comment