Online Fraud : OneCard ने अपने ग्राहकों को एक बड़ा अलर्ट जारी किया है, जिसमें WhatsApp Screen Mirroring Fraud (व्हाट्सएप स्क्रीन मिररिंग फ्रॉड) नाम की नई ठगी से सावधान रहने की सलाह दी गई है। इस खतरनाक स्कैम ने कई लोगों को अपना शिकार बनाया है, क्योंकि ज्यादातर लोग इससे अनजान हैं।
अगर आप इस जाल में फंस गए, तो आपका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है और आपकी निजी जानकारी चोरी हो सकती है। आइए, इस फ्रॉड के बारे में विस्तार से जानते हैं और समझते हैं कि कैसे इससे बचा जा सकता है।
WhatsApp Screen Mirroring Fraud क्या है?
OneCard के अनुसार, WhatsApp Screen Mirroring Fraud (व्हाट्सएप स्क्रीन मिररिंग फ्रॉड) एक ऐसी ठगी है, जिसमें स्कैमर धोखे से आपके फोन की स्क्रीन शेयरिंग शुरू करवा लेते हैं। जैसे ही आप स्क्रीन शेयरिंग ऑन करते हैं, ठग आपकी सारी संवेदनशील जानकारी जैसे OTP, बैंक डिटेल्स, पासवर्ड और मैसेज देख लेते हैं। यह इतना खतरनाक है कि मिनटों में आपका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है।
यह फ्रॉड कैसे काम करता है?
भरोसा जीतने की तरकीब
स्कैमर खुद को बैंक कर्मचारी या किसी फाइनेंशियल कंपनी का प्रतिनिधि बताता है। वह फोन पर कहता है कि आपके बैंक अकाउंट में कोई समस्या है और उसे ठीक करने के लिए स्क्रीन शेयरिंग (Screen Mirroring Fraud) की जरूरत है। यहीं से ठगी की शुरुआत होती है।
स्क्रीन शेयरिंग का जाल
ठग आपको स्टेप-बाय-स्टेप बताता है कि WhatsApp पर स्क्रीन शेयरिंग कैसे शुरू करनी है। वह बहाना बनाता है कि स्क्रीन साफ नहीं दिख रही और आपको वीडियो कॉल शुरू करने के लिए कहता है। जैसे ही आप स्क्रीन शेयर करते हैं, ठग लाइव आपकी मोबाइल स्क्रीन देखने लगता है। फिर वह किसी ट्रांजैक्शन को वेरिफिकेशन के नाम पर शुरू करता है। जैसे ही आप OTP या PIN डालते हैं, वह जानकारी सीधे ठग के पास चली जाती है।
कीबोर्ड लॉगर का खतरा
कई बार स्कैमर आपके फोन में कीबोर्ड लॉगर नाम का मालवेयर इंस्टॉल कर देते हैं। यह मालवेयर आपकी हर टाइपिंग को रिकॉर्ड करता है। इस वजह से आपके बैंक पासवर्ड, सोशल मीडिया पासवर्ड और दूसरी निजी जानकारी चोरी हो सकती है। कुछ बैंक वेबसाइट्स इस खतरे से बचाने के लिए On-Screen Keyboard (ऑन-स्क्रीन कीबोर्ड) का ऑप्शन देती हैं, ताकि कीबोर्ड लॉगर आपकी टाइपिंग न पकड़ सके।
चोरी की जानकारी का दुरुपयोग
जब ठग को आपकी सारी जानकारी मिल जाती है, तो वह आपके बैंक अकाउंट से पैसे निकाल लेता है। वह अनऑथराइज्ड ट्रांजैक्शन करता है और आपकी पहचान का इस्तेमाल करके दूसरी ठगी भी कर सकता है। WhatsApp Screen Mirroring Fraud (व्हाट्सएप स्क्रीन मिररिंग फ्रॉड) से बचने के लिए हमेशा सतर्क रहें और अनजान कॉल्स पर भरोसा न करें।











